देश

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना की दूसरी सूची में मिलिंद देवड़ा, संजय निरुपम समेत 20 उम्मीदवारों के नाम

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने रविवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं, जो वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार आदित्य ठाकरे को चुनौती देंगे.

डिंडोशी निर्वाचन क्षेत्र से संजय निरुपम उम्मीदवार

पूर्व सांसद संजय निरुपम को, जो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे, शिवसेना (यूबीटी) के सुनील प्रभु के खिलाफ डिंडोशी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है.

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे को कुडाल सीट से शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार वैभव नाइक के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है. नीलेश राणे पिछले सप्ताह भाजपा छोड़कर मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए थे.

शिवसेना ने अब तक 65 उम्मीदवारों की घोषणा की

दूसरी सूची के साथ ही शिवसेना ने अब तक 65 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. शिंदे के हस्तक्षेप और किनिकर के फिर से नामांकन का विरोध करने वाले पार्टी नेताओं को शांत करने के बाद अंबरनाथ से मौजूदा विधायक बालाजी किनिकर को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है.

इसके अलावा, पार्टी ने शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार रुतुजा लटके के खिलाफ अंधेरी ईस्ट से मुरजी पटेल को मैदान में उतारा है. नवंबर 2022 में हुए उपचुनाव के दौरान शिवसेना (संयुक्त) के मौजूदा विधायक रमेश लटके की मौत के कारण भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने वाले पटेल ने अपना नाम वापस ले लिया था.

पालघर से मौजूदा विधायक श्रीनिवास वनगा की जगह पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को मैदान में उतारा गया है. गावित कांग्रेस से शिवसेना, फिर भाजपा और फिर वापस शिवसेना में आए थे.

अन्य उम्मीदवारों में इन नेताओं के नाम

अन्य उम्मीदवारों में परभणी से आनंद भरोसे, बोइसर से विलास तारे, भिवंडी ग्रामीण से शांताराम मोरे, भिवंडी पूर्व से संतोष शेट्टी, कल्याण पश्चिम से विश्वनाथ भोईर, विक्रोली से सुवर्णा करंजे, चेंबूर से तुकाराम काटे, पुरंदर से विजय शिवतारे, कोल्हापुर उत्तर से मित्रा के उपाध्यक्ष राजेश क्षीरसागर, अक्कलकुआ से राज्य परिषद सदस्य अमश्या पड़वी, बालापुर से बलिराम शिरास्कर, हदगांव से सम्भाराव कोहालिकर और नांदेड़ दक्षिण से आनंद तिडके-पाटिल शामिल हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

43 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

43 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago