देश

सलमान खुर्शीद ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, Bharat Express के उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में कही ये बात

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम की ओर से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में उर्दू पत्रकारिता पर आधारित ‘बज्म-ए-सहाफ़त’उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में पत्रकारिता, शिक्षा और राजनीति से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान कई बातों को कहा. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा…

किसी को बनाने में मीडिया का योगदान

इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम उर्दू की बात करेंगे. ये कोई एक भाषा का नहीं बल्कि सभी जुड़ा मुद्दा है. कभी टाइम मैग्जीन से एक बड़ा नेता तैयार हो जाता था. एक जमाने में टाइम मैगजीन का दबदबा था. आज के जमाने में पश्चिमी सभ्यता में ये बात देखने को मिलती है कि वहां पर नेता बनाए जाते हैं. जनता और मीडिया की मदद से नेता बनाए जाते हैं. ये एक परंपरा सदियों से चलती आ रही है. इसमें जनता के साथ मीडिया का बड़ा हाथ होता है.

सलमान खुर्शीद ने की पीएम मोदी की तारीफ

उन्होंने आगे कहा कि ये हमें समझने की जरूरत है कि आखिर हम में से कितने लोग हैं जो नई जनरेशन के लिए नए लीडर्स को पैदा करते हैं. इसी के साथ पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि कोई मीडिया संस्थान ये नहीं कह सकता है कि उन्होंने मोदी को क्रिएट किया है, पीएम मोदी ने खुद को क्रिएट किया है. चाहें आप उनके समर्थक हों या उनको विचारों से सहमत ना हों लेकिन ये मानने वाली बात है.

यह भी पढ़ें- बज़्म-ए-सहाफ़त: “बोलने की जितनी आजादी भारत में है, दुनिया के किसी भी देश में नहीं”, उर्दू कॉन्क्लेव में बोले ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय

फेक न्यूज से बचने की जरूरत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि आज मीडिया को सपोर्ट की जरूरत है जिससे वह साफ जहन से सोचकर खबरों को लिखे. आज के समय में ये तय करना होगा कि मीडिया में जो खबरें हैं क्या सच में निष्पक्ष आ रही हैं. मीडिया में काम कर रहे उन लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है, जो इसमें सबसे निचले पायदान पर हैं. आज के समय में फेक न्यूज से बचने की जरूरत है. फेक न्यूज का विस्तार तेजी से हो रहा है. वहीं, उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में पत्रकारों के लिए काफी काम किए गए थे.

यह भी पढ़ें- बज़्म-ए-सहाफ़त: Bharat Express Urdu Conclave में उर्दू के प्रसिद्ध विद्वानों और राजनेताओं को किया गया सम्‍मानित

मीडिया का लोकतंत्र में बड़ा रोल

सलमान खुर्शीद ने कहा कि मीडिया का लोकतंत्र में एक बड़ा रोल होता है. जब भी पत्रकारिता से जुड़े कानून बनाए जाते हैं तो इस बात का ध्यान रखा जाता है कि मीडिया के हाथ में सब कुछ ना आए. मीडिया हाउस को इंडेपेंडेंट रखने के लिए उसको इंडस्ट्री से अलग रखना होगा. अगर इंडस्ट्री, मीडिया और बिजनेस मिल जाते हैं तो लोकतंत्र के लिए ये एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- बज़्म-ए-सहाफ़त: “इसी मुल्क के रहने वाले हैं मुसलमान”, मौलाना अरशद मदनी बोले- अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहली आवाज उलेमा ने उठाई थी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

16 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

18 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

33 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

46 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

1 hour ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

1 hour ago