देश

Maharashtra: CM का शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होगा, फडणवीस के साथ शपथ ले सकते हैं महायुति के ये नेता

Maharashtra CM oath Ceremony: देश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े राज्‍य महाराष्‍ट्र के नए CM का शपथ ग्रहण कल होगा. देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के CM होंगे. उनके अलावा दो डिप्‍टी CM भी शपथ लेंगे.

आज शाम को फडणवीस ने महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे, NCP लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान​​​​​​ भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित रहे.

फडणवीस, शिंदे और अजित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के पास से लौटकर देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और अजित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां फडणवीस और शिंदे दोनों ने कहा कि कितने और कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, इसकी जानकारी जल्‍द दी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, अभी मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो चुकी है.

देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे

महायुति की ओर से बताया गया है कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 5 दिसंबर को 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रहेंगे.

वे राजनेता जो शपथ समारोह में दिखेंगे:

भाजपा के नेता

  • देवेंद्र फडणवीस
  • चन्द्रशेखर बावनकुले
  • चंद्रकांत पाटिल
  • पंकजा मुंडे
  • गिरीश महाजन
  • आशीष शेलार
  • रवीन्द्र चव्हाण
  • अतुल बचाओ
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • नितेश राणे
  • गणेश नाइक
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • राहुल नार्वेकर
  • अतुल भातखलकर
  • शिवेंद्रराज भोसले
  • गोपीचंद पडलकर
  • माधुरी मिसाल
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • जयकुमार रावल

शिवसेना के नेता

  • एकनाथ शिंदे
  • दीपक केसरकर
  • उदय सामंथा
  • शम्भुराज देसाई
  • गुलाबराव पाटिल

एनसीपी के नेता

  • अजित पवार
  • धनंजय मुंडे
  • छगन भुजबल
  • हसन मुश्रीफ
  • दिलीप वाल्से पाटिल
  • अदिति तटकरे
  • धर्मराव बाबा अत्राम

यह भी पढ़िए: मुख्यमंत्री के नाम पर संशय हुआ समाप्त, विधायक दल के नेता चुने गए देवेंद्र फडणवीस

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

36 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

41 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

56 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

1 hour ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago