लाइफस्टाइल

क्या आपको भी है बार-बार भूलने की है बीमारी? तो ऐसे पाएं इससे छुटकारा

Forgetfulness Disease: अक्सर उम्र के साथ लोगों में ये समस्या देखी जाती है कि वो चीजें रख के भूल जाते हैं.कई बार लोगों में छोटी-छोटी बातों को भूल जाने की परेशानी देखने को मिलती है. शुरुआत में लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन बाद में इसकी वजह से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है. साथ ही इसे इग्नोर करने से यही आगे चलकर गंभीर बीमारी के रूप बदल सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं इससे छुटाकारा पाने का तरीका.

क्या फॉरगेट फ्लू?

डॉ प्रिया शर्मा ने बताया कि इसे मनोचिकित्सक की भाषा में ‘फोरगेट फ्लू’ की बीमारी कहते हैं. ऐसी स्थिति में व्यक्ति आमतौर पर कई छोटी-मोटी बातें भूल जाता है. शुरुआत छोटी-मोटी बातों को भूलने से ही होती है. लेकिन, बाद में धीरे-धीरे इसकी गंभीरता इस कदर बढ़ जाती है कि इसके बाद वो कई बड़ी और जरूरी बातों को भी भूलने लगता है, जिससे उसे आगे चलकर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

क्या है फॉरगेट फ्लू के कारण?

डॉ. प्रियम शर्मा के अनुसार, यह कई कारणों से हो सकता है. इसमें स्ट्रेस या फिर किसी बात को लेकर चिंता रहना कारण हो सकता है. जब आपको स्ट्रेस, एंजायटी, डिप्रेशन जैसी मेंटल प्रॉब्लम होने लगती हैं तो इन सभी स्थितियों में किसी भी व्यक्ति का दिमाग ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. ऐसे में व्यक्ति हर छोटी-छोटी बातें भूलना शुरू कर देता है.

यह भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को न छूने के पीछे छुपे हैं यह रहस्यमय कारण, जानिए क्या है असली वजह

कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा?

आहार का विशेष ध्यान रखें

डॉ के अनुसार अगर आप इस तरह की समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे कि अपने आहार का विशेष ध्यान रखें. आपकी पूरी कोशिश होनी चाहिए कि आप अपने आहार में पोषण युक्त पदार्थों का इस्तेमाल करें, जिससे आपको इस तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकें.

व्यायाम करें

इसके अलावा, नियमित तौर पर व्यायाम करें, क्योंकि आमतौर पर देखने को मिलता है कि एक्सरसाइज के अभाव से भी लोगों में भूलने की समस्या रहती है, जिससे निजात पाने के लिए व्यक्ति के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह अपनी शारीरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें.

चिंता और तनाव से दूर रहे

इसके साथ ही चिंता और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें. अपनी मानसिक स्थिति को आराम दें, क्योंकि लगातार जब आपका मन किसी विशेष कार्य में शामिल रहता है, तो ऐसी स्थिति में भी वह व्यक्ति भूलने की बीमारी से ग्रसित हो जाता है. डॉ आगे बताती हैं कि अगर विशेष सुझावों का पालन करें, तो यह कोई ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं है. आप अपनी कुछ आदतों में सुधार लाकर इस तरह की भूलने की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

22 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

24 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

32 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

48 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

55 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago