सांप दिखाता शख्स
ओपेन्द्र गोस्वामी
Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां सांप के काटने के बाद शख्स ने उस सांप को पॉलीथीन में भर लिया और फिर उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया, जिसे देखकर डाक्टर व अस्पताल के अन्य लोग हैरान रह गए. वहीं युवक का हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है. हालांकि महोबा में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले मार्च में भी सांप के काटने के बाद लोग सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. तब एक महिला को सांप ने काटा था और उसका बेटा सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा था.
बारिश का मौसम शुरू होते हुए इलाकों में पानी भर गया है, जिससे बिल में छिपे सांप अब बाहर निकल कर इधर-उधर घरों में घुस रहे हैं. इसी बीच महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योडी गांव से एक मामला सामने आ रहा है कि सांप के काटने के बाद एक शख्स उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल पहुंचा शख्स डॉक्टर को पॉलिथिन से निकाल कर सांप को दिखाते हुए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद जब शख्स की हालत बिगड़ी तो वह सांप को पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें- Varanasi: युवती ने दारोगा पर लगाया लव, सेक्स और धोखा का आरोप, IGRS पर दर्ज कराई शिकायत
बताया जा रहा है कि ग्योड़ी गांव रहने वाले अमर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र सिंह घर में सो रहा था. तभी अचानक घर के छप्पर में बैठा तकरीबन एक फीट का सांप उसके ऊपर गिरा और उसे डस लिया. युवक द्वारा चीख-पुकार मचाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और देखा कि पास में ही एक सांप बैठा हुआ है जिसने उसे काटा है. इसके बाद परिवार के लोगों ने सांप को लाठी से पीटकर वहीं मार दिया और मरे हुए सांप को थैले में रखकर जिला अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर पंकज राजपूत ने बताया कि युवक को काटने वाला सांप जहरीली प्रजाति का है.
इससे पहले मार्च में महोबा के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिजहरी गांव से एक मामला सामने आया था, जिसमें खेत में काम कर रही एक महिला रमा को सांप ने काट लिया था. इसके तो उसका बेटा सांप को पॉलिथीन में डालकर महिला के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया था. हालांकि महिला इलाज के बाद स्वस्थ्य हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…