देश

Mahua Moitra Controversy: महुआ मोइत्रा विवाद पर पहली बार आया TMC का बयान, कार्रवाई पर कही बड़ी बात

Mahua Moitra Controversy: टीएमसी (TMC) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) इस समय मुसीबत में घिर गईं हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने महुआ पर आरोप लगाए हैं कि महुआ ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे हैं. इसको लेकर लगातार टीएमसी (TMC) पर भी सवाल खड़े होने लगे थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सत्ताधारी पार्टी ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

महुआ मोइत्रा से जुड़े विवाद के चलते सवालों के घेरे में आई टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि इस मामले में जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी जांच के बाद ही उन पर जरूरी कार्रवाई से जुड़ा कोई फैसला लेगी. बता दें कि लगातार यह मांग भी की जाने लगी थी कि टीएमसी महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई करे.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Elections: सचिन पायलट से CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने की मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने?

क्या बोले टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन

महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को लेकर डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि हमने टीएमसी सांसद को लेकर मीडिया की खबरों को देखा है और उसका संज्ञान लेकर ही महुआ मोइत्रा से मामले में स्पष्टीकरण मांगा था और हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे भी दिया था. इस मामले में पहले कुणाल घोष ने भी बयान दिया था कि महुआ मोइत्रा इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं.

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मजबूत स्थिति वाली सीटों पर ही लड़ेगी सपा

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि यह मामला सांसद के विशेषाधिकारों का है. इसके चलते इस मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई हो. बता दें कि मोइत्रा पर निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि महुआ ने एक बिजनेसमैन के इशारों पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे थे और अडानी मुद्दे पर सरकार से प्रायोजित तरीके से सवाल पूछे थे.

यह भी पढ़ें-UP Politics: अखिलेश की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं ओपी राजभर! सपा सरकार की खामियां बताने जाएंगे दलितों के बीच

मोइत्रा पर क्या है गंभीर आरोप

महुआ पर यह भी आरोप हैं कि उन्होंने संसद के पोर्टल पर दर्ज अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड तक बिजनेसमैन के शेयर किए थे. इसे पद के गोपनीयता के लिहाज से खतरनाक माना जा रहा है. हालांकि महुआ मोइत्रा ने इन सारे आरोपों को खारिज किया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

39 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago