Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश में मजबूत स्थिति वाली सीटों पर ही लड़ेगी सपा

अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर लड़ें जहां मजबूत स्थिति हो.

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के घोषणा के बाद से INDIA गठबंधन को लेकर तमाम बातें सामने आई. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कानपुर में एक कार्यक्रम में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर यह कह दिया था कि “कांग्रेस को बताना है कि गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर है या प्रादेशिक स्तर पर” अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके बल्कि उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी.

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने उत्तराखंड के बागेश्वर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “समाजवादी पार्टी की वजह से कांग्रेस को बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी से हार का सामना करना पड़ा था”.

वहीं इस बयानबाजी पर कांग्रेस के आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद रोक लग गई वहीं आज रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश चुनाव (MP Election) में सक्रिय समाजवादी पार्टी के नेताओं की बैठक ली. सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर लड़ें जहां मजबूत स्थिति हो, उनका यह कहना समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड के बागेश्वर चुनाव के परिणाम से जोड़कर देखा जा रहा है.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से बात करके यह जानने का प्रयास किया मजबूत स्थिति कहां है. वहीं उम्मीद यह भी व्यक्त की जा रही है कि अगर अबसे भी समाजवादी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन होता है तो ठीक नहीं तो समाजवादी पार्टी ऐसी किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी जहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं होगी. समाजवादी पार्टी की इस बैठक के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि INDIA गठबंधन में गांठ पड़ गई थी उसे तोड़ने का काम अखिलेश यादव कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital