देश

Mainpuri by-election: बीजेपी चल सकती है बड़ा दांव ? यादव परिवार की बहुओं के बीच हो सकता है मुकाबला

यूपी की हाई-प्रोफाईल मैनपुरी सीट के लिए बीजेपी भी जल्द ही अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी. गुरुवार को अपर्णा यादव ने यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, बीजेपी डिंपल यादव के सामने अपर्णा यादव को चुनावी मैदान में उतार कर  बड़ा दांव चल सकती है.

सपा के संयोजक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में सेंधमारी करने के लिए बीजेपी भी सपा वाली चाल चल सकती है. जहां एक ओर अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को सपा का कुनबा बचाने के लिए मैनपुरी उपचुनाव में मैदान में उतारा है. इसके जवाब में बीजेपी भी यादव परिवार की दूसरी बहु अर्पणा यादव को उनके सामने उतारा कर सपा के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकती है.

प्रदेश अध्यक्ष से हुई अपर्णा की मुलाकात

दरअसल गुरुवार को अपर्णा यादव यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात  की. तभी से यह चर्चा तेज है कि बीजेपी 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी के उपचुनाव में सपा की ओर से प्रत्याशी डिपंल यादव के सामने मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती है. अगर ऐसा होता है तो नेता जी के संसदीय सीट पर यादव परिवार की दो बहुओं के बीच सीधे मुकाबला होगा. जीत भले ही दोनों में किसी की भी हो लेकिन जीत तो यादव परिवार की ही होगी.

बीजेपी की कोर कमेटी में होगा फैसला ?

शुक्रवार यानि आज बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर होगी. इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डिप्टी सीएम केश्व प्रसाद मौर्या, उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे.बताया जा रहा है कि, इस बैठक में मैनपुरी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग सकती है. प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अपर्णा यादव की मैनपुरी से उपचुनाव लड़ने की चर्चा काफी तेज हो गई है.

ये भी जानिए :-

Rampur by-election: आजम खान को नहीं मिली कोर्ट से राहत, रामपुर में इस तारीख को होगा उपचुनाव

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

12 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

30 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

43 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

48 minutes ago