नवीनतम

UP News: यूपी की सड़कों पर बने 84 फीसदी गड्ढे भरे, अब 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में जोर-शोर से लगी हुई है. बरसात के मौसम में सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई थी जिसे देखते हुए सीएम योगी ने विभाग को इनकी मरम्मत का निर्देश देते हुए अभियान के लिए 15 नवंबर तक का वक्त दिया था. रविवार तक सड़कों पर बने 84 फीसदी गड्ढे भर दिए गए थे. दूसरी तरफ विभाग के अनुरोध पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभियान को 30 नवंबर तक बढ़ाने की इजाजत दे दी है.

यूपी सरकार के मंत्री सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान की मॉनिटरिंग करते हैं और सीएम योगी के निर्देश के बाद विभाग ने भी तेजी दिखाई है जिसका असर दिखने लगा है. राज्य की सड़कों पर बने 84 फीसदी गड्ढे भरे जा चुके हैं. पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद खुद गड्ढामुक्ति अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे हैं और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है, जिसके बाद इस अभियान में तेजी आई है.

जलभराव के कारण विभाग ने मांगी था और वक्त

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में लापरवाही बरतने वाले कई इंजीनियरों से जवाब मांगा गया है. लापरवाही के इस मामले में दो इंजीनियर निलंबित भी किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कई जिलों का दौरा किया है और गड्ढामुक्ति अभियान के दौरान हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया है. पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि जलभराव और अन्य कारणों से एक-दो विभागों ने सड़कों की गड्ढामुक्ति की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे सीएम योगी ने स्वीकार कर लिया है.

18 नवंबर तक स्टेट हाईवे पर काम हो जाएगा पूरा

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के काम में किस कदर तेजी आई है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 59572.39 किमी. में से 50181.11 किमी. सड़कों पर गड्ढे भरे जा चुके हैं. रविवार तक यूपी में 84 फीसदी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया था। वहीं, सोमवार की शाम तक इस आंकड़ें के 90 फीसदी के करीब पहुंच जाने की जानकारी सामने आई है. अधिकारियों के मुताबिक, 18 नवंबर तक स्टेट हाईवे, प्रमुख जिला मार्ग और अन्य जिला मार्गों पर गड्ढों को पूरी तरह भर दिया जाएगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago