पति के सामने महिला के साथ रेप
Pune: महाराष्ट्र के पुणे से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां कर्ज नहीं चुका पाने पर एक महिला के साथ उसके पति के सामने बलात्कार किया गया. आरोपी ने 34 वर्षीय महिला को चाकू दिखाकर धमकाया और उसके पति के सामने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुणे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
बताया गया है कि महिला के पति ने आरोपी से 40 हजार रुपये कर्ज लिया था. लेकिन दंपती कर्ज की रकम चुकाने में असमर्थ थे. आरोपी शख्स बार-बार महिला और उसके पति को धमकाने आ जाता था. आरोपी की पहचान इम्तियाज एच शेख के रूप में हुई है. इम्तियाज ने एक दिन दंपती को किसी दूसरे स्थान पर बुलाया. दंपती उसके कहे अनुसार उस जगह पर पहुंच गया. आरोपी ने दंपती से पैसे लौटाने के लिए कहा, लेकिन दंपती कुछ और दिनों की मोहलत मांगने लगे. इतने में आरोपी इम्तियाज को गुस्सा आ गया. उसने चाकू निकाल कर महिला के पति को मारने की धमकी दी और पति के सामने ही महिला के साथ रेप किया. आरोपी ने वीडियो भी बना लिया.
बाद में आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा. उसने महिला से बार-बार सेक्स की मांग की और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट कर दिया. पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र शेलके ने बताया कि आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंची और मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. शेल्के ने कहा, ‘हमने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश किया गया. आगे की जांच जारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…