देश

Etawah News: इटावा में बड़ा हादसा, ढाबे में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन लोगों की मौत, नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तार

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा-कानपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से हड़कम्प मच गया. यहां एक बेकाबू ट्रक ढाबे में घुस गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है तो वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएम-एसएसपी समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है.

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है. इटावा के डीएम अवनीश राय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक डंपर ट्रक एक ढाबे में अनियंत्रित होकर जा घुसा, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव बरामद कर लिए गए हैं. घटना की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इटावा के नेशनल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास उस वक्त भीषण सड़क हादसा हुआ, जब ढाबे में कुछ लोग बैठे चाय पी रहे थे. उसी वक्त अनियंत्रित डंपर ढाबे में घुस गया, जिससे ढाबे में बैठे 6 लोग दब गए जिसमें से तीन की मौत हो गई और तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल मृतकों की की जा रही है. डीएम अवनीश कुमार एसएसपी संजय कुमार समेत कई थानों के पुलिसबल के अलावा फायर बिग्रेड एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम खुद माइक से नियंत्रित करते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: “इस घटना के पीछे कौन से तत्व शामिल हैं, इसकी गहराई में जाना जरूरी”, संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर बोले पीएम मोदी

झारखंड नम्बर के ट्रक से हुआ हादसा

इस घटना को लेकर डीएम अवनीश कुमार राय ने बताया कि एक झारखंड नंबर का ट्रक है, जो मानिकपुर मोड़ के निकट ढाबा था उसमें आकर टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. ट्रक को हटवा दिया गया है अब जांच के बाद पता चलेगा हादसा क्यों हुआ. डेढ़ से दो घंटे हुए हैं घटना को जिसमें बॉडी रिकवर की गई हैं. वहीं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. वह नशे में था. प्रथम दृष्टया नशे में होने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ है. फिलहाल जांच जारी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

39 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

50 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago