देश

Parliament Security Breach: पुलिस ने राजस्थान से बरामद किए आरोपियों के मोबाइल के जले पार्ट्स, मिल सकते हैं अहम सुराग

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने राजस्थान से आरोपियों के मोबाइल के टूटे हुआ पार्ट्स बरामद किए हैं. पुलिस को मोबाइल फोन के जले हुए पार्ट्स मिले हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है. उनका कहनैा है कि अभी ललित झा और महेश से पूछताछ की जा रही है. ललित का फोन अभी भी बरामद नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि इस घटना के मास्टरमाइंड ललित झा के पास सभी आरोपियों के मोबाइल फोन थे. जिसे उसने नष्ट करने के लिए तोड़ने के बाद जला दिया था.

मोबाइल फोन के जले हुए अवशेष बरामद किए हैं

पुलिस ने राजस्थान से आरोपियों के मोबाइल फोन के जले हुए अवशेष बरामद किए हैं. इसके अलावा कपड़े और जूते भी मिले हैं. स्पेशल सेल ने आरोपियों से जुड़े कुछ कागजात भी बरामद किए हैं. जो घटना के दौरान उनके पास मौजूद थे. दिल्ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ के दौरान अलग-अलग जगहों पर ले जाकर सबूत इक्ट्ठा कर रही है.

जले हुए पार्ट्स और अन्य सामानों को लैब भेजा जाएगा

आरोपियों के मोबाइल फोन के जले हुए पार्ट्स और अन्य सामानों की जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. जहां पर ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर इसमें ऐसा कौन सा सबूत था जिसे मिटाने की कोशिश की गई. घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था. इसके बाद इस साजिश का मास्टरमाइंड ललित झा ने अपने एक अन्य साथी के साथ कर्तव्यपथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: “इस घटना के पीछे कौन से तत्व शामिल हैं, इसकी गहराई में जाना जरूरी”, संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर बोले पीएम मोदी

घटना के वक्त संसद के पास मौजूद था ललित झा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि संसद में हुई घटना के मास्टरमाइंड ललित झा दिल्ली से सीधा राजस्थान के नागौर पहुंचा था. जहां वह महेश के ठिकाने पर गया था. महेश भी इस घटना में शांमिल होने वाला था, उसे इसकी पूरी जानकारी पहले से थी. जब संसद के अंदर और बाहर घटना हुई थी, उस समय ललित वहां पर मौजूद था. घटना का वीडियो शूट करने के बाद वहां से फरार हो गया था. संसद के अंदर सागर शर्मा और मनोरंजन डी ने घटना को अंजाम दिया था. दोनों मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा की ओर से जारी किए गए विजिटर पास पर अंदर पहुंचे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

14 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

23 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

34 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

50 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

53 minutes ago