देश

Rajasthan News: “डिप्टी सीएम का पद असंवैधानिक”, दोनों उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ दायर हुई PIL

PIL against both Deputy CM: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 3 राज्यों में बंपर जीत हासिल हुई है. जिसके बाद बीजेपी इन तीनों राज्यों में सरकार बनाई है. इन राज्यों में बीजेपी ने सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए हैं. अब डिप्टी सीएम के पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. दोनों डिप्टी सीएम को लेकर जयपुर के एक वकील ओम प्रकाश सोलंकी ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है.

संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसा कोई पद नहीं

वकील ओम प्रकाश सोलंकी का कहना है कि राजस्थान में दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ पीआईएल दायर की है. संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसा कोई पद नहीं है. यह एक राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयार की गई पोस्ट है. ये पद पूरी तरह से असंवैधानिक है.

दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को बनाया गया डिप्टी सीएम

बता दें कि बीते शुक्रवार को जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें भजनलाल शर्मा ने सीएम और दो डिप्टी सीएम सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद सीएम और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने कार्यभार संभाला था. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी के तमाम नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: “इस घटना के पीछे कौन से तत्व शामिल हैं, इसकी गहराई में जाना जरूरी”, संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर बोले पीएम मोदी

एक्शन मोड में सीएम भजनलाल शर्मा

शपथ लेने के बाद से ही सीएम भजनलाल शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. राज्य में हो रहे पेपर लीक मामले में अब सीएम सख्त कार्रवाई करने वाले हैं. पेपर लीक मामले की जांच के लिए सीएम ने SIT गठित करने का फैसला किया है. इसके अलावा संगठित अपराध से निपटने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन का भी ऐलान किया है.

115 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं. जिसमें से 199 सीटों पर मतदान कराया गया था. बीजेपी ने चुनाव में 115 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

46 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

57 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago