देश

जम्मू कश्मीर में हादसा, कैब के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

Jammu Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. दरअसल शुक्रवार को श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर रामबन के नजदीक एक यात्री कैब गहरी खाई में गिर गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे की जानकरी मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और रामबन की क्यूआरटी (QRT) टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है. इस भीषण सड़क हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक कैब रामबन इलाके में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बैटरी चश्मा के पास खाई में गिर गई.

300 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी

सुबह से अब तक 10 शवों को बरामद किया जा चुका है. इसके अलावा कैब से यात्रा कर रहे कई अन्य यात्रियों की आशंका है. श्रीनगर के रामबन इलाके में सुबह से बारिश हो रही है. साथ ही इस इलाके में सुबह से ही काफी अंधेरा है. पुलिस के मुताबिक, बीती रात सवा एक बजे सड़क हादसे की जानकारी मिली. इसके अलावा इस बात की जानकारी भी मिली कि जम्मू से कश्मीर की ओर जा रही टैक्सी (टवेरा) राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास तरकीबन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

#WATCH रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। पुलिस, SDRF और रामबन सिविल QRT मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है: जम्मू-कश्मीर पुलिस pic.twitter.com/tzSYtMy1T5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2024

पुलिस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में मरने वालों में से दो की पहचान हुई है. टैक्सी चालक बलवान सिंह के अलावा बिपिन मुखिया की पहचान हुई है. बता दें कि बलवान सिंह अम्ब घ्रोठा का रहने वाला था. जबकि बिपिन मुखिया चंपारण (बिहार) का निवासी था.

इधर, इस भीषण सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद बरीर उल हक (रामबन डीसी) से बात की है. अधिकारियों के संपर्क लगातार जारी है. हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की मौत पर बसपा प्रमुख मायावती ने की उच्च-स्तरीय जांच की मांग, परिवार के लिए कही यह बात

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago