देश

पीएम मोदी और बिल गेट्स के बीच खास चर्चा, AI और G-20 को लेकर हुई ये अहम बातचीत

PM Modi and Bill Gates Discussion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने शुक्रवार (29 मार्च) को दिल्ली में पीएम आवास पर फ्री-ह्विलिंग चैट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों तक कई मुद्दों पर चर्चा की. बातचीत में बिल गेट्स ने टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने के साथ-साथ नेतृत्व करने की क्षमता के लिए भारतीयों की सराहना की, जबकि पीएम मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के बॉस गेट्स को नमो ऐप पर फोटो बूथ का उपयोग करके सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया.

खास चर्चा के दौरान बिल गेस्ट से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “जब मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड की बात सुनता था तो सोचता था कि मैं अपने देश में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा. डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर अपने आप में एक बड़ी जरूरत है. महिलाएं तुरंत नई तकनीक को अपनाती हैं. मैंने ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना शुरू की है. यह योजना बहुत सफलतापूर्वक चल रही है. मैं इन दिनों उनसे बातचीत करता हूं, वे खुश हैं. वे कहती हैं कि हमें साइकिल चलाना नहीं आता था, अब हम ड्रोन उड़ा रही हैं, पायलट बन गई हैं.”

कई राज्यों में मां को कहते हैं आई (AI)

पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व के बारे में बातचीत करते हुए कहा, “AI का महत्व बहुत है और मैं तो कभी-कभी मजाक में कहता हूं कि हमारे यहां, भारत के बहुत से राज्यों में ‘मां’ को आई भी बोलते हैं. अब मैं कहता हूं कि जब हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है. मैंने G-20 में AI का बहुत उपयोग किया. मैंने G-20 के परिसर में भाषा व्याख्या की व्यवस्था AI से की. ”

स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री आवास पर बिल गेट्स के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा, मैंने 2 लाख आय़ुष्मान आरोग्य मंदिर गांवों में बनाए. मैं स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक प्रौद्योगिकी से श्रेष्ठ अस्पतालों के साथ जोड़ देता हूं. पहले शुरुआत में उन्हें लगता था कि डॉक्टर तो है नहीं मुझे देखे बिना कैसे बताता है? लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि तकनीक की मदद से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठा डॉक्टर भी उन्हें सही निदान दे रहा है. लोगों का विश्वास बढ़ रहा है.

जितना बड़े अस्पताल में होता है उतना ही छोटे आरोग्य मंदिर में हो रहा है. ये डिजिटल प्लेटफॉर्म का कमाल है. मैं बच्चों तक श्रेष्ठ शिक्षा पहुंचाना चाहता हूं. शिक्षक की जो कमियां हैं मैं उसे तकनीक से भरना चाहता हूं. दूसरा बच्चों की रूचि दृश्यों में और कहानी सुनाने में है. मैं उस तरह की सामग्री बनाने की दिशा में काम कर रहा हूं. कृषि क्षेत्र में भी मैं बहुत बड़ी क्रांति ला रहा हूं और लोगों की मानसिकता बदलना चाहता हूं.”

डिजिटल रिवॉल्यूशन पर आम जनता का भरोसा

पीएम आवास पर बिल गेट्स से बातचीत के दौरान बातचीत करते हुए PM मोदी ने कहा, “जब मैं इंडोनेशिया में भी जी-20 में गया था तब दुनिया के सभी देशों की उत्सुकता थी कि आप ने डिजिटल रिवॉल्यूशन कैसे लाया है. तब मैं उनको समझाता था कि मैंने इस तकनीक को प्रजातांत्रिक बना दिया है. इस पर किसी का एकाधिकार नहीं रहेगा. ये जनता का होगा, जनता के द्वारा होगा और जनता में उभरती हुई प्रतिभा इसमें मूल्य संवर्धन करेगी. जिससे आम जनता का इस पर भरोसा बनेगा.”

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari के जरायम की दुनिया का हुआ अंत, तीन दशक तक ऐसे चलता रहा सिक्का

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

44 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago