देश

Noida News: नोएडा लिफ्ट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, एक मजदूर की हालत नाजुक, 9 लोगों पर मुकदमा

Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लापरवाही की भेंट 8 जिंदगियां चढ़ गई हैं. शुक्रवार को यहां की आम्रपाली ड्रीम वैली की निर्माणाधीन इमारत में सर्विस लिफ्ट गिरने से घायल हुए 9 लोगों में से अब तक 8 की मौत की खबर सामने आ चुकी है. वहीं एक मजदूर की हालत गम्भीर बताई जा रही है. ये सभी निर्माण कार्य में लगे थे. इस हादसे के बाद मजदूरों के परिवार में कोहराम मच गया है. इस घटना में 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.  जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि ये बड़ा हादसा शुक्रवार की सुबह बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी एक मूर्ति के पास आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में उस जगह पर हुआ था जो निर्माणाधीन है. शुक्रवार की सुबह मजदूर इमारत में काम करने के लिए निर्माण सामग्री के साथ 14वें तल से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान सर्विस लिफ्ट टूट गई और मौके पर ही चार की मौत हो गई थी. आनन-फानन में पांच घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान अब पांच घायलों में से चार और मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है, जिससे कुल 8 मजदूरों की मौत इस घटना में हो गई है. इसके बाद मजदूरों के घरों में कोहराम मच गया है.

ये भी पढ़ें –UP Politics: “हमसे बड़ा धार्मिक आपकी पार्टी में कोई नहीं…आप खुद दया के पात्र हैं…”, कांग्रेस नेता अजय राय ने केशव प्रसाद मौर्य पर किया पलटवार, दी ये नसीहत

NBCC करा रही है निर्माण कार्य

जिला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि शनिवार को चार और श्रमिकों ने दम तोड़ दिया है. शुक्रवार को हुई घटना में मौके पर चार की मौत हो गई थी और फिर अन्य पांच घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जिसमें से चार और मजदूरों की मौत हो गई है. एक श्रमिक का इलाज अभी हो रहा है. डाक्टर उसे बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. इसी के साथ मनीष वर्मा ने बताया कि यह परियोजना काफी वक्त से अटकी थी. इस परियोजना को सरकारी कम्पनी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC) पूरा करा रही है.

इन लोगों की हुई मौत

नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था. इस घटना में शुक्रवार को आरिस खान (22 वर्ष), अरुण दाती मंडल (40), बिपोत मंडल (45), इश्तियाक अली (23) की मौत हुई थी तो वहीं शनिवार को इलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल मोहम्मद अली खान (18), मान अली (22), कुलदीप पाल (20), अरबाज (22) का भी निधन हो गया है. तो वहीं 21 वर्षीय कैफ का इलाज अभी चल रहा है. वह गम्भीर रूप से घायल है, उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है.

लिफ्ट में थी गड़बड़ी

उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के बाद सामने आया है कि ठेकेदार ने परियोजना के अधिकारियों को पहले ही लिफ्ट में गड़बड़ी को लेकर जानकारी दी थी, लेकिन लिफ्ट ठीक नहीं कराई गई. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, बिसरख पुलिस थाने में इस घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसी के साथ 9 लोगों के खिलाफ नामजद मुदकमा दर्ज किया गया है. इन लोगों पर लापरवाही और गैर इरादतन हत्या सहित कई आरोपों में मामला दर्ज हुआ है. वहीं खबर सामने आ रही है कि, इस घटना को लेकर अब जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago