खेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए Rohit Sharma ठीक हैं, गंभीर को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा- न उनके पास शब्द हैं, न तमीज

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके बाद  पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उन्हें लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विवादित पोस्ट किया है. संजय मांजरेकर के मुताबिक, बीसीसीआई को गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजना ही नहीं चाहिए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि गंभीर को बात करनी नहीं आती, उनकी जगह रोहित या अगरकर को इस काम के लिए भेजना चाहिए.

मुंबई में मुख्य कोच की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मांजरेकर ने एक्स पर अपनी भड़ास निकाली. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म से लेकर इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली शर्मनाक हार तक कई मुद्दों पर बात की. अपने जवाब में गंभीर ने बहुत ही बेबाकी से बातें कहीं, जो मांजरेकर की टिप्पणियों की वजह हो सकती हैं.


मांजरेकर ने पोस्ट में लिखा, “गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी. इसके बाद मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह की ड्यूटी से अलग रखना बीसीसीआई के लिए समझदारी वाला फैसला होगा. गंभीर को पर्दे के पीछे ही काम करने दें. उनके (गंभीर के) पास न सही शब्द हैं, न ही सही तमीज है कि वह उनसे बात कर पाएं. मीडिया से बातचीत करने के लिए रोहित और अगरकर सही हैं.”


रिकी पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना

विराट कोहली के फॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर पलटवार करते हुए कहा, “रिकी पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बारे में बात करनी चाहिए.”

कोच बनना कठिन काम: गंभीर

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 3-0 की ऐतिहासिक हार के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, “इससे मेरे और किसी और के जीवन में क्या फर्क पड़ता है? जब मैंने यह नौकरी संभाली, तो मैंने हमेशा सोचा था कि यह एक बहुत ही कठिन काम होने वाला है और साथ ही एक बहुत ही प्रतिष्ठित काम भी. ईमानदारी से, मुझे नहीं लगता कि मैं दबाव महसूस कर रहा हूं क्योंकि मेरा काम पूरी तरह से ईमानदार होना है. नतीजे कभी हमारे पक्ष में होते हैं और कभी नहीं. इसलिए हमें अब अगली सीरीज पर फोकस करना है.”

संजय मांजरेकर ने जिस तरह से खुलकर गौतम गंभीर पर सवाल उठाए हैं, उसके बाद विवाद होना निश्चित नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

15 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

49 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

1 hour ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

1 hour ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

2 hours ago