उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान में ये गलती नहीं करूंगा’, मुठभेड़ के बाद गिड़गिड़ाया गौ हत्यारा; मुजफ्फरनगर में नेटवर्क बेनकाब

Muzaffarnagar Gau Taskar: नीरज त्यागी/मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया और अपराध की दुनिया में इन दिनों गौ तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर लगातार हलचल बनी हुई है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नई मंडी कोतवाली पुलिस और गौ हत्यारों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब पुलिस दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी.

पुलिस टीम पर फायरिंग

पुलिस को पहले से ही मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो गौ तस्कर बझेड़ी गांव के रास्ते गौ मांस लेकर सप्लाई के लिए निकलने वाले हैं. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की. देर रात जब दो संदिग्ध लोग बोरी लेकर आते दिखाई दिए और पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने खुद को फंसा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों बदमाश पास के गन्ने के खेत में घुसकर छिपने की कोशिश करने लगे.

हालात को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान एक बदमाश सोनू उर्फ कलीम के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी दाऊद अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाकर उसे भी दबोच लिया.

अवैध देसी तमंचे, कारतूस और गौ मांस बरामद

मौके से पुलिस ने दो अवैध देसी तमंचे, कारतूस और अलग-अलग कट्टों में रखा गया गौ मांस बरामद किया है. घायल बदमाश सोनू उर्फ कलीम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल ले जाते वक्त वह हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगता नजर आया और कहता रहा कि वह अब दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा.

अंधेरे में गौ हत्या, दिन में उसकी तस्करी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह कोई एक-दो लोगों का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह है. ये लोग रात के अंधेरे में जंगलों में गौ हत्या करते थे और दिन में मांस को बेचने का नेटवर्क चलाते थे. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गौ मांस की सप्लाई बागोवाली क्षेत्र की बेबी और सीमा नाम की महिलाओं को की जाती थी, जो आगे बाजार में इसकी बिक्री करती थीं. पुलिस ने सीमा नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेबी की तलाश में दबिश दी जा रही है.

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी गौकशी के मामलों में जेल जा चुके हैं और लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थे. फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: बिना हेलमेट हाईवे पर ‘NO ENTRY’, जारी हुआ फरमान; चलान के लिए मिली मोहलत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

33 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

38 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

52 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago