कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस कार्यसमिति की नई टीम में खड़गे ने सचिन पायलट को भी जगह दी है. कांग्रेस की तरफ से जारी की गई नई वर्किंग कमेटी में 39 लोगों को शामिल किया गया है.
कांग्रेस की नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं.
कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था. इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है.
प्रियंका गांधी वाद्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…
एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…