Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का किया ऐलान, सचिन पायलट समेत इन चेहरों को मिली जगह, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है.

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस कार्यसमिति की नई टीम में खड़गे ने सचिन पायलट को भी जगह दी है. कांग्रेस की तरफ से जारी की गई नई वर्किंग कमेटी में 39 लोगों को शामिल किया गया है.

कांग्रेस की नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं.

खरगे ने अध्यक्ष बनने के 10 महीने बाद कार्य समिति का किया गठन

कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था. इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है.

प्रियंका गांधी वाद्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital