देश

Indigo Flight: अबू धाबी जा रहे विमान का आसमान में फेल हुआ हाइड्रोलिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ से अबू धाबी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट जब हवा में थी तभी हाइड्रोलिक ने काम करना बंद कर दिया.जिसके बाद प्लेन को शनिवार (16 सितंबर) की रात करीब 11 बजे लैंड कराया गया. प्लेन में कुल 155 यात्री सवार थे. मामले को लेकर इंडिगो की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट में पिछले कुछ समय से अक्सर दिक्कतें सामने आ रही हैं. कुछ दिन पहले फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था. जिसके बाद विमान की तत्काल भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई थी. इसी तरह से अगस्त के महीने में फ्लाइट में एक यात्री की अचानक से तबियत बिगड़ गई थी. जिसके चलते विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा था. एक और मामला सामने आया था जिसमें एक यात्री को फ्लाइट के अंदर खून की उल्टियां होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. जहां उसकी मौत हो गई थी.

कंपनी की तरफ से नहीं आया कोई जवाब

इसी सप्ताह मंगलवार को एक ही दिन में कई समस्याएं विमान में आईं. कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट का एक इंजन बीच हवा में खराब हो गया. मदुरै से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का इंजन भी बीच हवा में काम करना बंद कर दिया था, इसके बाद उस फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. इन तमाम घटनाओं के बाद कमियों को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ें- नए संसद भवन के गज द्वार पर ध्वजारोहण में नहीं शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चिट्ठी लिखकर लगाए ये आरोप…

लैंडिंग के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस

फिलहाल अबू धाबी जा रही फ्लाइट को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. अगर समय रहते लैंडिंग न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago