देश

फिर जागा मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम, लाहौर में बैठकर बोले- मोदी ने बहुत बड़ी गलती की, PAK वैसा नहीं, जैसा हिंदुस्तान…

Mani Shankar Aiyar on Pakistan: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का एक बार फिर से पाकिस्तान प्रेम जाग गया है. मणिशंकर अय्यर लाहौर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होने कहा कि पाकिस्तानी लोग हिंदुस्तान की सबसे बड़ी संपत्ति हैं. मणिशंकर अय्यर ने ‘हिज्र की राख, विसाल के फूल, इंडो-पाक अफेयर्स’ के सत्र को संबोधित करने करने के दौरान ये बात कही.

“हिंदुस्तान की सबसे बड़ी संपत्ति पाकिस्तान के लोग हैं”

मणिशंकर अय्यर ने लाहौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार (11 फरवरी) को पहुंचे थे. जहां उन्होंने फैज फैस्टिवल को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी संपत्ति पाकिस्तान के लोग हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आज तक वह ऐसे किसी भी देश नहीं गए, जहां पर उनका इस तरह से बाहें फैलाकर स्वागत किया गया हो, जिस तरह से पाकिस्तान में किया गया.

यह भी पढ़ें- विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार आज साबित करेंगे बहुमत, पूरी रात तेजस्वी के घर के बाहर खड़ी रही पुलिस

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया कि “मेरे अनुभव से पाकिस्तान के लोग उस तरह के होते हैं, जो दूसरे लोगों के साथ ओवर रिएक्ट करते हैं. अगर हम उनके साथ दोस्ताना रिश्ता निभाएंगे तो वह भी बढ़-चढ़ कर दोस्ती निभाएंगे, लेकिन अगर दुश्मनी करेंगे तो वे लोग और भी ज्यादा शत्रुता से पेश आएंगे.”

पाकिस्तान वैसा नहीं…जैसा भारत के लोग सोचते हैं- अय्यर

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कार्यक्रम में उस दौर का एक किस्सा भी याद किया, जब वह पाकिस्तान में भारतीय डिप्लोमैट थे. उस समय अय्यर कराची में कॉन्सुल जनरल थे.उन्होने अपनी किताब मेमॉइर्स ऑफ मेवरिक का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उसमें लिखा है कि जो लोग बताते हैं कि हिंदुस्तान के लोग जैसा सोचते हैं, पाकिस्तान उससे बिल्कुल अलग देश है.

दो तिहाई भारतीय पाक को साथ रिश्ते रखना चाहते हैं- अय्यर

इस दौरान मणिशंकर अय्यर ने ये भी कहा कि “मैं पाकिस्तान के लोगों से यही कहना चाहता हूं कि वे याद रखें कि नरेंद्र मोदी ने कभी एक तिहाई से ज्यादा वोट हासिल नहीं कर पाए हैं, लेकिन भारत की ऐसी व्यवस्था कि जो पार्टी इतने वोट हासिल कर लेती है, तब उसकी दो तिहाई सीटें आ सकती हैं. ऐसे में अभी भी दो तिहाई भारतीय पाकिस्तानियों की तरफ बढ़ना चाहते हैं और उनसे रिश्ते कायम रखना चाहते हैं.”

मोदी सरकार ने बहुत बड़ी गलती की- अय्यर

कांग्रेस नेता अय्यर ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ बातचीत न करने का फैसला लेकर बहुत बड़ी गलती की है. अय्यर के मुताबिक, यह उम्मीद करना नासमझी के अलावा कुछ भी नहीं है कि भारत में हिंदुत्व की तरफ झुकाव रखने वाले लोग पाकिस्तान से बात करना चाहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

4 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

28 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago