देश

Ayodhya Ram Mandir: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज पहुंचेंगे अयोध्‍या, रामलला की करेंगे पूजा-अर्चना

Ayodhya Ram Mandir: योगी कैबिनेट ने रविवार को रामलला के दर्शन कर लिए हैं और आज यानी सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे. इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे. खबरों के मुताबिक सभी अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे और फिर आज ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) अपने परिवार के साथ आज अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे. सोमवार की सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दोनो मुख्यमंत्री लगभग 1 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और फिर यहां से सीधे राम मंदिर के लिए रवाना होंगे. अयोध्या धाम के दर्शन करने के बाद आज ही वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. तो वहीं रविवार को योगी कैबिनेट ने भी रामलला के दर्शन किए थे, लेकिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनके विधायक इसमें शामिल नहीं हुए थे.

सीएम योगी ने कल 325 विधायकों के साथ की पूजा

उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों के साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को रामलला के दर्शन किए थे. तो वहीं राम मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना की. तो वहीं विधायकों ने रामलला के जयकार लगाकर पूरे मंदिर को गुंजायमान कर दिया था. इस दौरान अयोध्या वासियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सभी मंत्रियों व विधायकों का फूलों की बारिश कर स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-Bareilly Violence: “नौजवानों को कंट्रोल किया हुआ है…नहीं तो हुकूमत को दिक्कत आ जाएगी…” बरेली हिंसा के बाद भी नहीं थमे मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान

लाखों भक्त कर चुके रामलला के दर्शन

बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर उनके गर्भ गृह में विराजमान किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों रामभक्‍तों की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा की थी. इसके बाद यानी 23 जनवरी को आम लोगों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे. तभी से बड़ी संख्या में राम भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. अभी तक लाखों भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं.

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago