बिजनेस

अब पॉपकॉर्न खरीदना पड़ेगा महंगा, GST Council की बैठक में लिया गया ये बड़ा फैसला, फ्लेवर के हिसाब से लगेगा टैक्स

राजस्थान के जैसलमेर में शनिवार (21 दिसंबर) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक हुई. इस बैठक में कई खाद्य पदार्थों से लेकर हेल्थ, डिफेंस और अन्य चीजों पर नए टैक्स रेट को लेकर फैसला लिया गया. इस बैठक में पॉपकॉर्न पर तीन टैक्स लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया है.

फ्लेवर के हिसाब से लगेगा टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पॉपकॉर्न पर तीन तरह के जीएसटी रेट्स तय किए गए हैं. अगर पॉपकॉर्न साधारण नमक या मसालों से बना हुआ है और पैकेज्ड और लेबल्ड नहीं है, तो इस पर 5% जीएसटी लगेगा. वहीं, अगर यह पॉपकॉर्न पैकेज्ड और लेबल्ड है, तो इस पर जीएसटी 12% तक पहुंच जाएगा. इसके अलावा, अगर पॉपकॉर्न में चीनी या कारमेल फ्लेवर है, तो इसे ‘चीनी कन्फेक्शनरी’ की श्रेणी में रखा जाएगा और इस पर 18% जीएसटी लगेगा.

भारत में तेजी से बढ़ रहा व्यापार

भारत में पॉपकॉर्न का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. 2023 में भारत में पॉपकॉर्न का बिजनेस करीब 1200 करोड़ रुपये था और यह लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, दुनिया भर में पॉपकॉर्न का बाजार इस साल 8 अरब डॉलर से भी ज्यादा का हो गया है.

यह भी पढ़ें- भारत के जॉब मार्केट में 2025 में 9% की वृद्धि का अनुमान, IT, रिटेल, टेलीकॉम क्षेत्रों में बढ़त का अनुमान

इन वस्तुओं टैक्स को लेकर फैसला

इसके अलावा, 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ और अहम फैसले भी लिए गए. जैसे कि पुरानी कारों पर जीएसटी, फोर्टिफाइड चावल पर टैक्स में कमी, और कुछ अन्य उत्पादों पर जीएसटी में बदलाव किए गए हैं. हालांकि, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को टाल दिया गया है, साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स जैसे Zomato और Swiggy पर जीएसटी में कटौती का प्रस्ताव भी स्थगित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

7 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

8 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

8 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

13 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

36 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

37 minutes ago