दुनिया

पीएम मोदी ने कुवैत में गल्फ स्पिक लेबर कैंप का किया दौरा, भारतीय श्रमिकों से की बातचीत

PM Modi In Kuwait: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कुवैत में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया. पीएम मोदी मीना अब्दुल्ला क्षेत्र में गल्फ स्पिक लेबर कैंप पहुंचे, जिसमें लगभग 1,500 भारतीय नागरिक काम करते हैं. उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों से आए भारतीय श्रमिकों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और गल्फ स्पिक लेबर कैंप में नाश्ते के समय उनमें से कुछ के साथ एक मेज पर बैठे.

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री मोदी की ओर से गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण के लिए दिए गए महत्व का प्रतीक है. पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार ने विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण के लिए ई-माइग्रेट पोर्टल, मदद पोर्टल और उन्नत प्रवासी भारतीय बीमा योजना जैसी कई पहल की हैं.”

श्रमिकों से पीएम ने की मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ” पीएम मोदी ने भारतीय कामगारों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा. प्रधानमंत्री का दिन का पहला कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण को कितना महत्व देता है.”

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘Hala Modi’ सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी की.

श्रमिकों से मिलना पुराना इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी का विदेशों में भारतीय कामगारों से जुड़ने का पुराना इतिहास रहा है. साल 2016 में उन्होंने सऊदी अरब के रियाद में एलएंडटी के कामगारों के आवासीय परिसर और रियाद में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के ऑल वूमेन आईटी सेंटर का दौरा किया था.

यह भी पढ़ें- PM Modi In Kuwait: इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी- कुवैत में Make In India उत्पादों को देखकर हुई खुशी

उसी साल उन्होंने कतर के दोहा में एक कामगार शिविर का दौरा किया था. साल 2015 में उन्होंने अबू धाबी में एक श्रमिक शिविर की यात्रा के दौरान प्रवासी कामगारों के कल्याण पर चिंताओं को संबोधित किया था. कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है. कुवैत की कुल आबादी में भारतीय 21 प्रतिशत (1 मिलियन) हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago