देश

मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाकिस्तान प्रेम, दिया ऐसा बयान कि सियासी हंगामा होना तय, पढ़ें पूरी खबर

Mani Shankar Aiyar on Pakistan: कांग्रेस पार्टी के नेताओं का अजीबोगरीब बयान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब पार्टी के बड़े नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है.

अय्यर का यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि पड़ोसी देश के पास परमाणु बम हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर भारत, पाकिस्तान को इज्जत नहीं देगा तो वह हम पर परमाणु हमला करने की सोच सकता है.

क्या होगा जब परमाणु बम लाहौर में गिरेगा

अय्यर ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे यह समझ नहीं आता कि मौजूदा सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे क्योंकि वहां आतंकवाद है.’ इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद के खात्मे के लिए चर्चा बहुत जरूरी है, वरना पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ उसे दुनिया में छोटा दिखा रहा है. ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है.

पाकिस्तान की इज्जत करेंगे तो वे शांत रहेंगे: अय्यर

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उनके पास परमाणु बम हैं. हमारे पास भी हैं, लेकिन क्या होगा अगर कोई पागल इस बम को लाहौर में गिराने का फैलसा कर ले तो इसके रेडिएशन को अमृतसर पहुंचने में आठ सेकंड भी नहीं लगेंगे. अगर हम उनकी इज्जत करेंगे तो वे शांत बने रहेंगे. वहीं, अगर हम उन्हें छोटा दिखाने का प्रयास करते रहेंगे तो कोई पागल आएगा और बम गिरा देगा.

सैम पित्रोदा का भारतीयों के लेकर विवादित बयान

बता दें कि बीते दिनों इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स और भारतीयों के रंग पर टिप्पणी की थी. उनके इन बयानों पर विवाद खड़ा हो गया था. रंगभेद पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत विविधता वाला देश है. जहां पूर्वी भारत में रहने वाले चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले अंग्रेजों की तरह और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी लोगों की तरह नजर आते हैं. उनके इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद के इस्तीफा देना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

34 seconds ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

3 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

35 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

51 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

53 minutes ago