Abdu Rozik Marriage
Abdu Rozik Marriage: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss) फेम अब्दु रोजिक अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दुबई में लग्जरी लाइफ जीने वाले अब्दू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर 7 जुलाई को शादी करेंगे. साथ ही अब्दु ने अपनी होने वाली दुल्हन के लिए जो हीरे की अंगूठी की खरीदी है उसकी भी झलक दिखाई है. आइये जानते हैं कि शादी को लेकर क्या कहा-
सोशल मीडिया पर शादी की खबर लीक होते ही अब्दू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने शादी को लेकर एक्साइटमेंट बयां की है. वो कहते हैं- मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना लकी हो जाऊंगा. मुझे इतना प्यार और मेरा इतना सम्मान करने वाला जीवनसाथी मुझे मिलेगा. 7 जुलाई की तारीख सेव कर लें. मैं कितना खुश हूं इसे आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकता.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा, ‘मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली हूं कि मुझे एक ऐसा प्यार मिलेगा जो मेरा सम्मान करता है और मेरा हमेशा साथ देगा. 7 जुलाई मेरे लिए बहुत स्पेशल है!! मैं आपको शब्दों में नहीं बता सकता कि मैं कितना खुश हूं
अब्दु रोजिक इंडिया से कितनी मोहब्बत करते हैं, इसका अंदाजा आप उनके हिंदी गानों से लगा सकते हैं. हालांकि, फैंस ये जानकर थोड़े निराश जरूर होंगे कि उनकी गर्लफ्रेंड इंडिया की नहीं, बल्कि UAE के शरजह की रहने वाली एक लड़की को अपनी दुल्हनिया बनाने वाले हैं. सिंगर अब्दु रोजिक ने जैसे ही ये खुशी अपने फैंस के साथ बांटी उनके फैंस ने उनकी दुल्हनिया को देखने की डीमांड कर दी.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…