चुनाव

UP News: सिर पर जूते रखकर अखिलेश यादव के लिए वोट मांगते दिखे पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, जमकर वायरल हो रहा Video

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश का सियासी पारा हाई है. उम्मीदवार से लेकर पार्टियों तक, जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव के समर्थन में प्रचार कर रहे पूर्व मंत्री का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

लोगों के जूतों को सिर पर रखकर खाई कसम

अपने संबोधन के दौरान सुधाकर कश्यप मंच से नीचे उतरकर जनता के बीच पहुंचते हैं और उनके जूते-चप्पलों को एक कपड़े में बांधकर अपने सिर पर रख लेते हैं. इसके बाद सुधाकर कश्यप अपनी जाति की दुहाई देते हुए अखिलेश यादव के समर्थन में वोट करने की अपील करते हैं. इस दौरान उन्होंने खुद कसम खाई और वहां पर मौजूद लोगों को भी शपथ दिलाई.

बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर

बता दें कि समाजवादी पार्टी के करीब एक दर्जन नेता कन्नौज में डेरा डाले हुए हैं, वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी आदिति यादव ने भी कन्नौज में जनसंपर्क शुरू कर दिया है. दूसरी तरफ बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक भी चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. बीजेपी के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं. सुब्रत पाठक का परिवार भी चुनावी प्रचार अभियान में जुटा हुआ है. सुब्रत पाठक की पत्नी लगातार महिलाओं के बीच में जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- “व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से बनाई गई है हिंदुओं के घटने की रिपोर्ट”, जानें असदुद्दीन ओवैसी ने EAC-PM की Report पर क्या कहा

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

15 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

17 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

46 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

52 minutes ago