देश

Manipur Attack Today: मणिपुर में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला, 2 जवान शहीद, 4 घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

Manipur Attack: मणिपुर में उग्रवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. शुक्रवार शाम बिष्णुपुर ज़िले के नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स की गश्ती गाड़ी पर धावा बोल दिया. अचानक हुए इस हमले में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हमला इतना तेज़ था कि जवानों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादी पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही वाहन उस क्षेत्र से गुज़रा, ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. जवाबी कार्रवाई के बीच हमलावर घने इलाक़े में छिपकर भागने में सफल रहे.

जवाब से पहले ही बरसाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (RIMS) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की तलाश तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. केंद्रीय एजेंसियां भी इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस और सेना को सहयोग दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: Mumbai Cruise Terminal: PM मोदी करेंगे इस इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, चकाचौंध से दमकेगी मुंबई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago