Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मणिपुर: इम्फाल में CRPF जवान की गोलीबारी, 3 साथियों की हत्या के बाद आत्महत्या

मणिपुर के इम्फाल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने ही कैंप में गोलीबारी कर दो साथियों की जान ले ली और फिर खुद को भी गोली मार ली.

Manipur

मणिपुर के इम्फाल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अपने ही कैंप में गोलीबारी कर 3 साथियों की जान ले ली और फिर खुद को भी गोली मार ली. यह घटना गुरुवार रात इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुई.

जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान संजय कुमार जो कि 120वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात था, उसने अपनी सर्विस राइफल से अचानक गोली चलानी शुरू कर दी. उसने कांस्टेबल और  सब-इंस्पेक्टर पर गोली चलाई, जिससे 3 की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

आठ जवान घायल

इस घटना में आठ अन्य जवान भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया. घायल जवानों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.

जांच जारी

सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, और घटना की विस्तृत जांच जारी है. इसके अलावा, जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर तनाव को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital