देश

Manipur Violence: आदिवासी समूह ITLF ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, रखीं ये मांगें

Manipur Violence: हिंसा प्रभावित मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रयासों के तहत राज्य के आदिवासियों के एक समूह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की और अपनी मांगें उनके सामने रखीं. ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (ITLF) के सचिव मुआन टोम्बिंग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आईटीएलएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री के साथ बातचीत की.

ITLF की पांच प्रमुख मांगें हैं, जिनमें मणिपुर से पूरी तरह अलग किए जाने और कुकी-जो समुदाय के सदस्यों के शवों को दफनाए जाने की मांग शामिल हैं. शव फिलहाल इंफाल में हैं और समूह की मांग है कि उन्हें चुराचांदपुर लाया जाए.
आईटीएलएफ ने इस सप्ताह की शुरुआत में गृह मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया था कि उन्होंने शवों को दफनाने की प्रकिया पांच और दिन टालने संबंधी शाह के अनुरोध पर कई पक्षकारों के साथ काफी विचार विमर्श किया.

यह ज्ञापन 27 सेक्टर, असम राइफल्स मुख्यालय के जरिए भिजवाया गया है.आईटीएलएफ के नेता पड़ोसी राज्य मिजोरम की राजधानी आइजोल से होते हुए दिल्ली पहुंचे. अमित शाह ने दिल्ली में उनके साथ बैठक के लिए आईटीएलएफ को निमंत्रण दिया था, ताकि मणिपुर की स्थिति पर विचार-विमर्श किया जा सके.

ये भी पढ़ें: अमेठी वाली लड़ाई संसद मे आई, राहुल के वार पर स्मृति के पलटवार की असली वजह!

हिंसा में मारे जा चुके हैं 160 से अधिक लोग

बता दें कि मणिपुर में मई की शुरुआत में कुकी और मैती समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें तब से अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. वहीं कुछ दिनों पहले ही मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश फूट पड़ा था. इस हैवानियत के बाद देशभर से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी थी.

इस वीडियो के सामने आने के बाद मणिपुर में फिर से हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. दूसरी तरफ, मणिपुर के मामले पर विपक्ष लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है. विपक्ष की मांग है कि सीएम एन बीरेन सिंह को बर्खास्त किया जाए और पीएम मोदी सदन में आकर मणिपुर के मामले पर बयान दें. मणिपुर के मामले को लेकर दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago