एक्ट्रेस कंगना रनौत और सनी देओल
Kangana Ranaut On Gadar 2 : इन दिनों गदर-2 फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. सनी देओल स्टारर यह फिल्म वर्ष 2001 में आई ‘गदर’ का सीक्वल है. 11 अगस्त को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल से लेकर फिल्म में काम करने वाले अन्य कलाकार इसके प्रमोशन में जुटे हैं. इस बीच ‘गदर-2’ (Gadar 2) पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का बयान सामने आया है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सनी देओल’ और ‘गदर-2’ के बारे में बात की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जो कि 2015 में आई सनी देओल-कंगना की ‘आई लव एनवाई’ फिल्म पर लिखी गई थी. उस खबर में लिखा था, ”कंगना रनौत इस बात से चिंतित थीं कि सनी देओल के साथ उनकी फिल्म आना उनके करियर को बर्बाद कर देगी और, इसलिए कंगना ‘आई लव एनवाई’ फिल्म की रिलीज को रोकना चाहती थीं.”
अब कंगना ने ऐसी खबरों को झूठ कहा है और दावा किया है कि फालतू थ्रोबैक आर्टिकल को लेकर बात करना, ये बताता है कि लोगों को जलन हो रही है कि सनी सर की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर हिट न हो जाए.
बता दें कि फिल्म ‘आई लव एनवाई’ में एक्ट्रेस कंगना रनौत सनी देओल की हीरोइन बनी थीं, ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. हालांकि, फिल्म कब आई, कब रिलीज हो गई, इसका बहुत-से लोगों को पता ही नहीं चला. उस दौरान ये खबरें आई थीं कि कंगना सनी के साथ फिल्म को लेकर सीरियस नहीं थीं और वो नहीं चाहती थीं कि सनी के साथ उनकी फिल्म रिलीज हो. हालांकि, आज कंगना ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह 2015 में आई अपनी सह-अभिनीत फिल्म ‘आई लव एनवाई’ की रिलीज को रोकना चाहती थीं. कंगना ने इस मुद्दे को लेकर इंस्टाग्राम पर बात की है.
कंगना ने अब इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, कि वह कभी I Love NY की रिलीज नहीं रोकना चाहती थीं. जो अब उन्हें इस तरह की नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है. कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”कुछ विरोधी इस बात से जल रहे हैं कि गदर 2 साल की सबसे बड़ी ओपनर होगी, उन्हें अब ईर्ष्या हो रही है. कंगना के नाम का उपयोग करके दूसरों पर कीचड़ उछालने का ट्यूटोरियल दिया गया है. तो मैं यह स्पष्ट किए दे रही हूं कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा था कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म रिलीज न हो.”
कंगना ने कहा, ”मैं सनी सर की बहुत बड़ी फैन हूं. मैं उनके बारे में ऐसा नहीं कह सकती. मैं बताना चाहती हूं कि इंडस्ट्री में मेरे अलावा किसी अन्य एक्ट्रेस को रोजाना इस तरह की नेगेटिविटी का सामना नहीं करना पड़ता.”
यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज मामले में डांसर सपना चौधरी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट, 6 सितंबर को होगी सुनवाई
अपनी एक अन्य स्टोरी में कंगना ने कहा कि जिन भी एक्टर्स के साथ वह काम करती हैं, वह सब इस बात से हैरान हैं कि मीडिया उनके बारे में इतने नफरत भरे आर्टिकल क्यों लिखती है.
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’, ‘तेजस’ और ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं. ‘तेजस’ में वह फाइटर पायलट के किरदार में दिखाई देंगी. वहीं ‘इमरजेंसी’ में कंगना भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…