देश

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़क उठी हिंसा की आग, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा की आग भड़क उठी है. उखरूल जिले में शुक्रवार तड़के ताजा हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4.30 बजे थोवई कुकी गांव में घटी. उखरुल के एसपी निंगशेम वाशुम ने कहा कि कथित तौर पर तीनों ग्राम रक्षक थे जिन्हें गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

राज्य में 40 हजार से ज्यादा जवान तैनात

मृतक की पहचान जामखोगिन हाओकिप (26), थांगखोकाई हाओकिप (35) और हॉलेंसन बाइट (24) के रूप में की गई है. बता दें कि 3 मई को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में मणिपुर में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित की गई थी, जिसके बाद मैतेई और कुकी समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. राज्य में हिंसा की आग ऐसे भड़की कि अब तक करीब 120 लोगों की मौत हो चुकी है.  वहीं 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. राज्य में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में बदमाशों का खौफ; सुबह-सुबह पत्रकार को उठाया, दरवाजा खुलवाया और मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

गांव में घुस आए थे हथियारबंद बदमाश: एसपी

उखरुल के एसपी निंगशेम वाशुम ने कहा, “कुछ हथियारबंद बदमाश गांव में घुस आए और गांव की रखवाली कर रहे इन तीन लोगों को गोली मार दी. क्षेत्र में गोलीबारी बंद हो गई है और सेना और पुलिस सहित सुरक्षा बल क्षेत्र में चले गए हैं.” पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि तीनों की उम्र 24-35 साल के बीच थी. अधिकारियों ने कहा कि तीनों लोगों के शरीर पर चाकू से चोट के निशान हैं और उनके अंग भी कटे हुए हैं. 3 मई से जातीय हिंसा ने राज्य को हिलाकर रख दिया है. सबसे अधिक प्रभावित जिले मैतेई-प्रभुत्व वाले बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और काकचिंग और कुकी-ज़ोमी-प्रभुत्व वाले चुराचांदपुर और कांगपोकपी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago