देश

खूनी संघर्ष में बदली दो कुत्तों की लड़ाई, शख्स की फायरिंग में 2 लोगों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Indore shootout: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पालतू कुत्तों की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई. इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी है. दरअसल यहां पर दो लोग अपने पालतू कुत्तों को घुमाने के लिए निकले थे. तभी अचानक दोनों कुत्ते आपस में लड़ने लगे. इसके बाद ही कुत्तों के मालिकों में भी बहस शुरू हो गई और यह लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई.

एक पुलिस अधिकारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल राजावत ने पालतू कुत्तों की लड़ाई में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी कर दी. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई.

कुत्तों की लड़ाई के बीच पड़ोसियों में हुई बहस

यह पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है. अमरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि इस गोलीबारी में विमल (35) और राहुल वर्मा (28) की मौत हो गई, जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. उन्होंने बताया ति, ‘‘विवाद की शुरुआत तब हुई, जब राजावत कृष्णबाग कॉलोनी में अपना पालतू कुत्ता घुमा रहा था. तभी इसका कुत्ता एक अन्य पड़ोसी के कुत्ते से झगड़ने लगा जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच बहस शुरू हो गई.’’

यह भी पढ़ें- बिहार में बदमाशों का खौफ; सुबह-सुबह पत्रकार को उठाया, दरवाजा खुलवाया और मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

नीचे आकर बरसा दी गोलियां

इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि राजावत अपने घर गया और छत पर खड़े होकर पहले हवा में दो बार गोली चलाई और बाद में नीचे सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि गोलीबारी के आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी 12 बोर की दो बैरल वाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े दोनों पड़ोसी पक्षों के बीच कोई पुराना झगड़ा नहीं था और गोलीबारी की वारदात कुत्तों की लड़ाई के बाद ही हुई. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

14 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

22 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

33 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

41 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

54 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

1 hour ago