देश

पिछली सरकार की दोषपूर्ण नीतियां मणिपुर में हिंसा की वजह- कांग्रेस पर असम के सीएम का वार

Manipur Violence: मणिपुर में दो महीने से अधिक समय से भड़की हिंसा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. विपक्षी दल राज्य की बीजेपी सरकार पर शांति बहाली के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के आरोप लगा रही है. वहीं पार्टी गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमलवार है. इस बीच कांग्रेस पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया है कि मणिपुर में पूर्ववर्ती सरकार की दोषपूर्ण राजनीति के चलते जातीय संघर्ष हुआ.

असम के सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब मणिपुर में अपने हितों को ध्यान में रखते हुए छल-कपट कर रही है, जबकि राज्य और केंद्र में उसकी सरकार रहने के दौरान उसके नेताओं के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकलता था.
हिमंता बिस्वा सरमा ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, “मणिपुर में बहु-जातीय संघर्षों के कारण जो पीड़ा देखने को मिल रही है उसकी वजह राज्य के प्रारंभिक वर्षों के दौरान कांग्रेस सरकारों की दोषपूर्ण नीतियां हैं. सात दशक के कुशासन से पैदा हुई गड़बड़ियों को ठीक करने में समय लगेगा.”

ये भी पढ़ें: PHOTOS: G20 बैठक के लिए ITPO कॉम्प्लेक्स तैयार, 123 एकड़ में है कैंपस, सिडनी ओपेरा हाउस से भी ज्यादा है लोगों के बैठने की क्षमता

मणिपुर के सामाजिक ताने-बाने में हुआ सुधार- बोले असम के सीएम

हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि 2014 के बाद से मणिपुर के सामाजिक ताने-बाने में जबरदस्त सुधार हुआ है और पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों पुराने जातीय संघर्षों को हल करने की प्रक्रिया समग्रता से पूरी की जाएगी. असम के सीएम ने कहा, “कांग्रेस अचानक मणिपुर में अत्यधिक दिलचस्पी दिखा रही है. थोड़ा पीछे जाकर राज्य में इसी तरह के संकटों पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिक्रिया को देखना महत्वपूर्ण है.”

उन्होंने दावा किया कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान मणिपुर नाकाबंदी की राजधानी बन गया था, और 2010-2017 के बीच जब राज्य में कांग्रेस का शासन था, हर साल 30 दिन से लेकर 139 दिन तक नाकाबंदी की जाती थी. बता दें कि हाल ही में मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाते हुए दिखाया गया था. महिलाओं के साथ इस दरिंदगी पर देश भर में गुस्सा फूट पड़ा, जबकि इस घटना के बाद मणिपुर में नए सिरे से तनाव फैल गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago