देश

“जब हम गद्दार हैं तो कांग्रेस में क्यों शामिल किया…”, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर किया पलटवार

गद्दार कहे जाने पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर वो गद्दार हैं तो उन्हें और उनके दिवंगत पिता को कांग्रेस में शामिल होने की अनुमति क्यों दी गई थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा, उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए. मेरे और परिवार के कर्म, विचार और विचारधारा ग्वालियर, ग्वालियर संभाग, मध्य प्रदेश और देश के लिए समर्पित हैं. अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो उन्होंने मुझे, मेरे पिता (स्वर्गीय माधवराव सिंधिया) को कांग्रेस में क्यों शामिल किया?

प्रियंका के रैली से पहले लगाए गए थे पोस्टर

शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की रैली से पहले शहर में पोस्टर लगे हुए थे, जिनमें दावा किया गया था कि ग्वालियर के तत्कालीन शासक सिंधिया ने 1857 के विद्रोह के दौरान झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और बाद में 1967 और 2020 में कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया. प्रियंका गांधी के संबोधन से पहले कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा, “पहले इस सिंधिया परिवार ने लक्ष्मीबाई को धोखा दिया और फिर 1967 में कांग्रेस को धोखा दिया (जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को गिरा दिया) और अब अपनी संपत्ति बचाने के लिए 2020 में कांग्रेस की सरकार गिराकर विश्वासघात किया.”

यह भी पढ़ें: पिछली सरकार की दोषपूर्ण नीतियां मणिपुर में हिंसा की वजह- कांग्रेस पर असम के सीएम का वार

साल 2020 में कांग्रेस को झटका देकर भाजपा में हुए थे शामिल

बता दें कि साल 2020 में कांग्रेस को झटका देकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए थे. उनके साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में, सिंधिया ने लिखा, “हालांकि मेरा लक्ष्य और उद्देश्य वही है जो शुरू से रहा है, अपने राज्य और देश के लोगों की सेवा करना. मेरा मानना ​​है कि मैं अब कांग्रेस के भीतर ऐसा करने में असमर्थ हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

17 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

33 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago