यूटिलिटी

Railway Ticket Booking: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की नई फैसिलिटी, अब छोटे स्टेशनों पर टिकट बुक करना हुआ बेहद आसान

Indian Railway: इंडियन रेलवे अक्सर अपने यात्रियों को नई फैसिलिटी उपलब्ध कराता रहा है. फिर चाहे यात्रियों को ट्रिप पर जाना हो या फिर अपने घर. माना जाता है कि रेलवे आम लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा है. हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री रेलवे से घूमने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि कई यात्री ऐसे भी हैं जिन्हें टिकट बुक करते समय छोटे स्टेशनों का नाम खोजने में काफी परेशानी होती है. तो आपको बता दें कि इस समस्या को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने इसके लिए एक ऐसा अनोखा तरीका निकाला है, जिससे यात्रियों को किसी भी छोटे स्टेशनों के लिए टिकट बुक करने में आसानी हो सके. तो चलिए जानते हैं कि रेलवे ने यात्रियों के लिए क्या फैसिलिटी शुरू की है.

क्या है नई फैसिलिटी?

रेलवे ने यात्रियों के लिए एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिसकी मदद से अगर आप किसी टूरिस्ट प्लेस पर गए हैं तो उस जगह पर टिकट बुकिंग करते वक्त आपको आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों की जानकारी मिल जाएगी. इससे आप किसी भी स्टेशन की बुकिंग कर सकते हैं. जैसे वैष्णो देवी, दिल्ली-एनसीआर के इलाके के आसपास के कई रेलवे स्टेशनों के ऑप्शन आपको खुद- बा-खुद मिल जाएगा. रेलवे ने इस सैटेलाइट सिटी से कुल 725 रेलवे स्टेशनों से जोड़ा है. यह सुविधा यात्रियों के लिए 21 जुलाई से शुरू हो गई है. इन बदलावों को ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट के ट्रेवल प्लानर पर सर्च करके देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:Suriya Shivkumar: पहचान छिपाकर फैक्ट्री में काम करते थे सूर्या, फिर अचानक जिंदगी में आया ये ट्विस्ट और बन गए साउथ के सुपरस्टार, जानें दिलचस्प बातें

रेलवे की इस सुविधा से देशभर में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

रेलवे की इस सुविधा से देशभर में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रिजर्वेशन का एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके साथ ही यात्रियों को कहीं घूमने के लिए प्लान बनाने में भी आसानी होगी, क्योंकि कोई भी टूरिस्ट प्लेस के आसपास पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों का पता अब आसानी से चल जाएगा. ऐसे में इस तरह के रेलवे स्टेशनों की खोज करना अब आसान हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

13 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

35 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago