उत्तर प्रदेश

इटावा में किसानों ने टमाटर की फसल पर ट्रैक्टर चलवाया, सही दाम न मिलने से भारी नुकसान

संवाददाता-शिवांग तिमोरी


उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में किसानों ने अपनी टमाटर की फसल को ट्रैक्टर से कुचलकर नष्ट कर दिया. इसका कारण यह था कि मंडियों में टमाटर के भाव इतनी कम हो गई थीं कि किसानों को अपनी लागत भी नहीं निकल पा रही थी. टमाटर की कीमतें एक-दो रुपये किलो तक गिर गई थीं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा था.

किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे

किसान बताते हैं कि उन्हें अपनी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है. फसल की तोड़ाई और अन्य खर्चों को लेकर भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. इटावा के भरथना क्षेत्र में सैकड़ों किसानों ने इस स्थिति से मजबूर होकर अपनी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे नष्ट कर दिया. किसानों का कहना था कि बाजार में इतना सस्ता टमाटर बिक रहा था कि उनके लिए इसे तोड़वाने की मजदूरी भी निकलना मुश्किल हो गया था.

किसान परेशान, सरकार से मदद की अपील

किसानों का कहना है कि वे अपनी फसल को खेतों में ही नष्ट करने को मजबूर हो गए हैं क्योंकि उन्हें इसके लिए सही दाम नहीं मिल रहे हैं. वे सरकार से मदद की उम्मीद करते हैं ताकि इस समस्या का कोई स्थायी समाधान निकल सके और उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके.

इटावा में इस प्रकार के घटनाक्रम से किसानों की परेशानियों और खेती में आर्थिक संकट की गंभीरता को बखूबी दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: रामनवमी पर संभल में पहली बार निकली भगवा शोभायात्रा, शहर में गूंजे जय श्रीराम के नारों

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

32 seconds ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

15 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

38 minutes ago