देश

Manish Sisodia Arrested: “सड़कों पर प्रदर्शन की बजाय कोर्ट में बेगुनाही साबित करें आप नेता, ‘केजरीवाल-सिसोदिया’ इंसान को धोखा दे सकते हैं, भगवान को नहीं,” बोले- मनोज तिवारी

Manish Sisodia Arrested: बीजेपी मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा है कि जिसके ऊपर इस तरह के भ्रष्टाचार और लूट के आरोप लगते हैं वो प्रदर्शन नहीं करते, बल्कि कोर्ट में अपनी बेगुनाही साबित करते हैं. उन्होंने आप नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बार-बार यह कहा जा रहा है कि शिक्षा मंत्री को पकड़ लिया, क्या शराब मंत्री कहने में शर्म आ रही है?

सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि केजरीवाल-सिसोदिया, इंसान को धोखा दे सकते हैं लेकिन भगवान को नहीं. दिल्ली के लोगों का दुख उनके लिए पाप का कारण बन गया और इसलिए गिरफ्तारी की यह नौबत आई.

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद जांच की आंच आगे बढ़ेगी और केजरीवाल को इसी का डर सता रहा है.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए भाजपा सांसद ने आगे कहा कि अपराध की जड़ें चाहे जितनी भी गहरी हो, अपराध करने में चाहे जितनी भी आप सतर्कता रखें, लेकिन जब भगवान पाप देख रहा होता है, तब किसी न किसी कारण से, किसी न किसी तरह से उसके साक्ष्य मिल जाते हैं और वही आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के साथ हुआ है और वही अरविंद केजरीवाल के साथ हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: “हार मान चुकी है भाजपा,” मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव

गौरतलब है कि सीबीआई ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

7 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

23 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

26 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

26 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

30 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

41 minutes ago