देश

देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद की पोस्टर से तस्वीर गायब, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मांगी माफी

Congress omits Maulana Abul Kalam Azad from ad: एक तरफ तो कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करके देश को जोड़ने की बात कर रहीं थी लेकिन पार्टी में अब खुद में ही फुट दिखाई दे रहीं है. देश के पहले शिक्षा मंत्री एंव कांग्रेस की पृष्ठभूमि से जुड़े दिग्गज नेताओं में मौलाना आजाद की पोस्टर पर तस्वीर गायब होने से मुस्लिम समुदाय समेत कई नेता नाराज हो गए है. तस्वीर नहीं होने से सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ. जिसके बाद कांग्रेस ने माफी मांगी और कहा कि इसकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी तथा कार्रवाई की जाएगी. रायपुर में पार्टी ने अपने 85वें महाधिवेशन के संदर्भ में अखबारों में एक विज्ञापन दिया था, जिसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरोजिनी नायडू, भीमराव आंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी वी नरसिंह राव की तस्वीरें थीं.

कांग्रेस द्वारा रविवार को जारी विज्ञापन में 10 दिग्गजों की तस्वीर थी. मौलाना आज़ाद हैं जिन्होंने 10 साल ब्रिटिश जेलों में बिताए, कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रहे, दो-राष्ट्र सिद्धांत का पुरजोर विरोध किया और स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने. नाम नहीं होने पर कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आपत्ति जताई और कांग्रेस पर मौलाना आजाद को भूल जाने का आरोप लगाया. साथ ही कुछ लोगों ने इसे अल्पसंख्यकों से दूरी बनाने की कांग्रेस की योजना कहा है.

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: “हार मान चुकी है भाजपा,” मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मांगी माफी

मुस्लिम नेताओं को लगता है कि यह एक गलती नहीं है बल्कि जानबूझकर ऐसा किया गया है. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस संबंध में माफी मांगी थी.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘आज कांग्रेस द्वारा जारी एक विज्ञापन में मौलाना आज़ाद की तस्वीर नहीं थी. यह एक क्षमा न करने योग्य भूल है. इसकी ज़िम्मेदारी तय की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी. हम दिल से माफ़ी मांगते हैं. वह हमारे और पूरे भारत के लिए एक प्रतिष्ठित और प्रेरक व्यक्ति बने रहेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

22 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

25 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

41 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

57 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

60 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

1 hour ago