देश

Manish Sisodia Arrested: “हार मान चुकी है भाजपा,” मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव

Manish Sisodia Arrested: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर अखिलेश यादव ने आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, इसीलिए वह विपक्ष की राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है.”

अखिलेश ने कहा ”यहां यह बात समझनी होगी कि इसमें कौन-कौन मिला हुआ है. यह एक बड़ी साजिश है. हमें तो यह पढ़ने को मिल रहा है कि भाजपा का कोई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ है, वह भी इसमें शामिल है.” उन्होंने कहा ”इस तरह के जितने भी विपक्षी नेता हैं, उनके खिलाफ जांच चल रही हैं. जितनी भी संस्थाएं हैं, चाहे आयकर विभाग हो, चाहे प्रवर्तन निदेशालय हो या सीबीआई हो, सबको लगाया जा रहा है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सके. जनता यह देख रही है.”

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास बेरोजगारी और महंगाई का कोई जवाब नहीं है. जिस तरीके से देश की संपत्तियां बेची जा रही हैं… सरकार के पास उसका भी जवाब नहीं है. आप उत्तर प्रदेश को ही देख लीजिए. यहां की राज्यपाल के अभिभाषण में राज्य में बेरोजगारी की दर चार प्रतिशत बताई जा रही है. बजट भाषण में भी चार प्रतिशत बेरोजगारी दर बताई गई है. इसका मतलब यह हुआ उत्तर प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक पढ़ने-लिखने वाले नौजवानों को रोजगार या नौकरी मिली हुई है मगर क्या यह सच है?”

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, “दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह शिक्षा ही नहीं, बल्कि दिल्ली के बच्चों के भविष्य के भी खिलाफ है. दिल्ली की जनता इसका जवाब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को शहर की सातों सीटों पर हराकर देगी.”

इससे पहले, एक अन्य ट्वीट में सपा अध्यक्ष ने कहा कि, “मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार वर्ष 2024 से पहले ही हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है, लेकिन संघर्षशील लोग जेल जाने से नहीं डरते. सच को भला कब तक गिरफ्तार रखा जा सकता है.”

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: “जेल में डालना हो डालिए, हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे,” सिसोदिया की गिरफ्तरी पर बोले संजय सिंह

गौरतलब है कि सीबीआई ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

8 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

24 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

27 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

27 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

31 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

42 minutes ago