देश

PM Modi in Karnataka: PM मोदी ने शिवमोगा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, बोले- “डबल इंजन पर आगे बढ़ रहा है कर्नाटक”

PM Modi in Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा “आज शिवमोग्गा को अपना एयरपोर्ट मिला है, जिसकी लंबे समय से मांग थी वो आज पूरी हुई है. शिवमोग्गा एयरपोर्ट बहुत ही भव्य बना है और ये बहुत सुंदर है. ये सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है ये इस क्षेत्र के लोगों के सपनों की नई उड़ान का अभियान है”

पीएम मोदी ने कहा “आज कर्नाटक के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा जी का जन्मदिन है मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं, उन्होंने अपना जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया है.” उन्होंने कहा कि “बीते कुछ वर्षों में कर्नाटका का विकास अभिवृद्धि के रथ पर चल चुका है. ये अभिवृद्दि रथ प्रगति पथ पर दौड़ रहा है। ये प्रगति रथ रेलवे, रोडवेज, डिजिटल कनेक्टिविटी का है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पहले जब कर्नाटक के विकास की चर्चा होती थी तो ये बड़े शहरों के आसपास तक ही सीमित रहती थी, लेकिन डबल इंजन सरकार इस विकास को कर्नाटक के गांवों तक, टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: PM Modi: ‘कभी लचर कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब तेजी से तरक्की कर रहा’, बोले- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “कांग्रेस राज में एयर इंडिया की पहचान घोटालों के लिए होती थी. आज एयर इंडिया भारत के नए सामर्थ्य के रूप में विश्व में आगे नई ऊंचाई और नई उड़ान भर रहा है.” उन्होंने कहा “आज भारत के एविएशन सेक्टर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है. अभी हम ये विमान विदेशों से मांगा रहे हैं लेकिन वो दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक ‘मेड इन इंडिया’ वाले विमान में प्रवास करेंगे. एविएशन सेक्टर में रोजगार के लिए अनेक संभावनाएं खुलने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

एआई क्रांति पर धनवर्षा! 2026 में 49.5% बढ़ेगा ग्लोबल खर्च, 2.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा बजट

Global AI Spending: गार्टनर की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)…

3 hours ago

UCC के खिलाफ क्यों खड़ी है देश की सबसे पुरानी पार्टी? कांग्रेस ने दिए 4 बड़े तर्क

समान नागरिक संहिता (UCC) पर कांग्रेस का विरोध क्यों है? 21वें विधि आयोग की रिपोर्ट…

4 hours ago

Explainer: नए UPI फ्रेमवर्क में P2P लेन-देन पूरी तरह फ्री, ₹2000 से कम के मर्चेंट पेमेंट पर भी नहीं लगेगा MDR

New UPI Guidelines: वित्त मंत्रालय ने नए यूपीआई फ्रेमवर्क पर स्थिति साफ करते हुए कहा…

4 hours ago

कोलकाता के छोटे कमरे से हर भारतीय रसोई तक: जानिए कैसे बनी देश की सबसे पुरानी बिस्किट कंपनी ‘ब्रिटानिया’

महज 295 रुपये से शुरू होकर 1.21 लाख करोड़ की कंपनी बनने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज…

4 hours ago

बज़्म-ए-सहाफ़त: नए भारत की बात, उर्दू के साथ, भारत एक्सप्रेस उर्दू का नेशनल कॉन्क्लेव

NEW DELHI: ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का तीसरा संस्करण 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल…

4 hours ago