देश

Delhi Liquor Policy Scam: अभी जेल में रहेंगे मनीष सिसोदिया, सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सोमवार (30 अक्टूबर) को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने पूर्व डिप्टी सीएम को जमानत देने से इनकार कर दिया. जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने दायर याचिका पर अपना फैसला सुनाया है.

फरवरी से जेल में बंद हैं सिसोदिया

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले कथित एक्साइज पॉलिसी मामले और मनीष सिसोदिया से जुड़े केस के संबंध में CBI और ED से कई सवाल पूछे. मनीष सिसोदिया इसी साल फरवरी महीने से जेल में बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में सुनवाई करने के बाद जमानत याचिका पर फैसले को सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि मनीष सिसोदिया ने दो अलग-अलग मामलों में जमानत के लिए याचिका दायर की थी. जिसमें एक केस CBI तो दूसरा ED ने दायर किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज करते हुए निर्देश दिए हैं कि इस मामले को 6-8 महीने के अंदर पूरा किया जाना चाहिए. अगर मुकदमे की प्रक्रिया धीमी गति से चलती रही तो तीन महीने के भीतर सिसोदिया दोबारा जमानत याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र होंगे.

यह भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 325, इन शहरों का जानें हाल

मनीष सिसोदिया फरवरी महीने से जेल में बंद हैं

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया फरवरी महीने से जेल में बंद हैं. मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. जिसपर 17 अक्टूबर को कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. सिसोदिया पर शराब नीति बनाने में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है. सुनवाई के दौरान सिसोदिया के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ अभी तक कोई भी ऐसा सबूत नहीं है जो ये दावा करता हो कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना है. इसके बावजूद भी उन्हें आरोपी बनाया गया है.

शराब घोटाला मामले में संजय सिंह भी आरोपी

दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा ईडी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया है. संजय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं. ईडी ने इस घोटाले से उनका संबंध होने का भी दावा किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago