घायलों का जारी है इलाज (फोटो सोशल मीडिया)
Ballia Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला बलिया से सामने आया है, यहां रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने के बाद चार की मौत हो गई है. एक अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरी टेंपो में इतनी तेज टक्कर मारी की टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. तो दूसरी ओर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है.
घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव से सामने आई है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि घटना के समय चिलकहर गांव के पास एक टेंपो खड़ा था. उस वक्त इस टेंपो में बारह लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तभी एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को इतनी तेज टक्कर मारी की टेंपो पलट गया और चीख पुकार मच गई. आस-पास के लोगों ने सवारियों को बचाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज जारी है तो वहीं इस घटना में चार की मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार सभी लोग मऊ जिले के रहने वाले थे और रसोइये का काम करने के लिए गांव के एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे और अपना काम पूरा करने के बाद वापस घर लौट रहे थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी एकत्र करने में जुटी है तो वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छानबीन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Ghaziabad: बीटेक छात्रा को मोबाइल के लिए ऑटो से गिराकर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में चार लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है. इस पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…