आस्था

Bhai Dooj 2023: इस दिन है भाई दूज का पावन त्योहार, इस मुहूर्त में करें भाई को टीका

Bhai Dooj Date 2023: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा एक पावन त्योहार है. भाई-दूज भी रक्षा बंधन त्योहार जैसा ही है. भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन बहने अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है. इस दिन भाई को उसकी बहन द्वारा विशेष तौर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है और वह पवित्र टीका उसके माथे पर रखती है और उसकी भलाई के लिए प्रार्थना करती है. वहीं भाई अपनी बहन को किसी भी नुकसान से बचाने का वादा करता है. इस दिन को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में यह अलग-अलग नामों से भी प्रचलित है.

इस दिन है भाई दूज

हर साल कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. 12 नवंबर को इस साल दिवाली है. दिवाली के दूसरे दिन 14 नवंबर 2023 मंगलवार को गोवर्धन पूजा है. कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 14 नंवबर को दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट से शुरु हो जाएगी. वहीं कार्तिक मास की द्वितीया तिथि का समापन 15 नंवबर को 1 बजकर 47 मिनट पर होगा. इस लिहाज से आप दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मना सकते हैं. 14 नंवबर को दोपहर के बाद से आप टीका कर सकते हैं. वहीं भाई दूज का पर्व 15 नंवबर, 2023 बुधवार के दिन मनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: नवंबर में इस दिन होगी गोवर्धन पूजा, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

क्या है भाई दूज को लेकर मान्यता

ऐसी मान्यता है कि इस दिन बहन अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं. कहा जाता है कि यम और यमुना भाई बहन हैं. बहन को शिकायत रहती थी कि उसका भाई कभी उससे मिलने नहीं आता है. एक दिन अचानक यम अपनी बहन यमुना से मिलने चले जाते है. तब यमुना ने अपने भाई का टीका किया और उनको श्रीफल (गोला) भेंट किया ताकि भाई को याद रहे कि बहन से मिलते रहना है. तभी से भाईदूज पर भाई द्वारा विवाहित बहन के घर जाने और टीका कराने की परंपरा चली आ रही है. बहन-भाई द्वारा यमुना में स्नान करने का भी इस दिन विधान माना जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago