देश

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की भारतीय नस्ल के डॉग्स पर चर्चा, कहा- BSF और CISF ने बढ़ाई संख्या, इंडियन ब्रीड्स को अपनाने की अपील की

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय नस्ल के स्वान की चर्चा की. उन्होंने बताया कि बीएसएफ और सीआरपीएफ ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के डॉग्स की संख्या बढ़ाई है.

पीएम मोदी ने कहा,


करीब 5 वर्ष पहले मैंने इस कार्यक्रम में भारतीय नस्ल के स्वान की चर्चा की थी. मैंने देशवासियों के साथ ही अपने सुरक्षाबलों से आग्रह किया था कि वे भारतीय नस्ल के डॉग्स को अपनाएं, क्योंकि वो हमारे परिवेश और परिस्थितियों के अनुरूप ज्यादा आसानी से ढल जाते हैं. मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने इस दिशा में काफी सराहनीय प्रयास किए हैं. बीएसएफ और सीआरपीएफ ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के डॉग्स की संख्या बढ़ाई है.

भारतीय नस्ल वाले डॉग्स की ट्रेनिंग के लिए फिर से लिखा गया मैनुअल्स

प्रधानमंत्री ने डॉग्स की ट्रेनिंग को लेकर कहा, “डॉग्स की ट्रेनिंग के लिए बीएसएफ का नेशनल ट्रेनिंग सेंटर ग्वालियर के टेकनपुर में है. यह उत्तर प्रदेश के रामपुर हाउंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुधोल हाउंड पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है. इस सेंटर पर ट्रेनर्स टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के माध्यम से स्वानों को बेहतर तरीके से ट्रेन कर रहे हैं. भारतीय नस्ल वाले डॉग्स के लिए ट्रेनिंग मैनुअल्स को फिर से लिखा गया है ताकि उनकी यूनिक स्ट्रेंथ को सामने लाया जा सके. बेंगलुरु में सीआरपीएफ के डॉग्स ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल में मांग्रेल्स, मुधोल हाउंड, कोम्बाई और पांडिकोना जैसे भारतीय स्वानों को ट्रेन किया जा रहा है.”

पीएम मोदी ने रिया की प्रशंसा की

पीएम ने मुधोल हाउंड ब्रीड की रिया की प्रशंसा करते हुए कहा, “पिछले वर्ष लखनऊ में ‘ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट’ का आयोजन हुआ था. उस समय ‘रिया’ नाम की स्वान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. यह एक मुधोल हाउंड है, जिसे बीएसएफ ने ट्रेन किया था. रिया ने यहां कई विदेशी ब्रीड्स को पछाड़ते हुए प्रथम पुरस्कार जीता. अब बीएसएफ ने अपने डॉग्स को विदेशी नाम देने के बजाय भारतीय नाम देने की परंपरा शुरू की है. ”

पीएम मोदी ने बताया, “हमारे यहां के देशी स्वान ने अद्भुत साहस भी दिखाया है. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के माओवाद से प्रभावित क्षेत्र में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक देशी स्वान ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था. बीएसएफ और सीआरपीएफ ने इस दिशा में जो प्रयास किए हैं, उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.”


ये भी पढ़ें: “हमारी विविधता ही भारत की आत्मा…”, PM मोदी ने सरदार पटेल के विजन को आगे बढ़ाया, ‘रन फॉर यूनिटी’ से एकता को मजबूत करने का संदेश


-भारत एक्प्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

1 hour ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago