Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 28 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संविधान और सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. 2024 का मन की बात कार्यक्रम का यह पहला एपिसाड है. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 26 जनवरी 2024 के आयोजन को लेकर कही.
पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले ही हम लोगों ने 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया है. हमारे संविधान के तीारे अध्याय में भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों का विस्तार से वर्णन किया गया है. वहीं तीसरे अध्याय के प्रारंभ में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के चित्र हमें नजर आते हैं.
यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंप नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, बोले- मुझे काम करने से रोका जा रहा था
भगवान राम का शासन सभी संविधान निर्माताओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत था. इसलिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मैंने अयोध्या से देव से देश की बात की थी. राम से राष्ट्र की बात की थी. 22 जनवरी की शाम को पूरे देश में रामज्योति जलाई गई और दिवाली मनाई गई. पीएम मोदी ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर मैंने देशवासियों से 22 जनवरी तक मंदिरों के आस-पास सफाई करने के लिए कहा था. मुझे प्रसन्नता है मेरे आह्वान के बाद लोगों से श्रद्धभाव से जुड़कर साफ-सफाई की.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार 26 जनवरी की परेड काफी अद्भुत थी लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महिला सशक्तिकरण की हुई. जब कर्तव्य पथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल और महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया तो सभी गर्व से भर उठे. इसके अलावा सभी झांकियों में महिला कलाकारों ने ही हिस्सा लिया था. इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डेढ़ हजार से ज्यादा बेटियों ने हिस्सा लिया था.
यह भी पढ़ेंः मोदी के ‘हनुमान’ ने बढ़ाई चिंता, नीतीश की NDA में वापसी भाजपा के लिए चुनौती और अवसर दोनों
मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने पद्मश्री सम्मानों की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस बार अनेक देशवासियों को पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया. जिन महान लोगों को यह सम्मान मिला है उन्होंने समाज में लोगों के जीवन में बड़े-बड़े बदलाव लाने का काम किया.
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…
Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…