मनोरंजन

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ का दिखा जलवा, 100 करोड़ के क्लब से बस इतने कदम दूर

Fighter Box Office Day 3: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं फिल्म के रिलीज होते ही फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमेस्ट्री को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कलेक्शन किया है. ओपनिंग डे पर बम्पर कमाई करने वाली फाइटर के तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ गए है. तो चलिए जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘फाइटर’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी की कमाई?

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. भारत में बनी यह पहली एरियल एक्शन फिल्म है जिसपर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं. बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 22.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

वहीं दूसरे दिन की कमाई में गजब का इजाफा देखने को मिला है. लेकिन अब फाइटर का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है.‘फाइटर’ ने अपनी तीसरे दिन पर 28 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है. इसी के साथ ‘फाइटर’ का तीन दिनों का कलेक्शन कुलमिलार 90 करोड़ रुपये हो गया है. माना जा रहा है कि इन आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Big Boss 17 Voting: अरुण मैशेट्टी या मन्नारा चोपड़ा, जानें कौन सबसे पहले ग्रैंड फिनाले से होगा बाहर?

100 करोड़ के क्लब से बस इतने कदम दूर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर ने जिस तरह से रिलीज के तीन दिन में कमाई की है, उसके हिसाब से ये फिल्म बहुत जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े पार कर लेगी. वहीं इस फिल्म को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 250 करोड़ के बजट में बनी इस फाइटर में दीपिका और रितिक के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, और अक्षय ओबेरॉय संग अन्य एक्टर्स ने अहम रोल प्ले किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

44 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

1 hour ago