देश

नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंप नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, बोले- मुझे काम करने से रोका जा रहा था

Bihar Political Crisis Live Update: आज बिहार की सियासत के लिए बड़ा दिन है. नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को आज सुबह 11 बजे इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा विधायकों के समर्थन वाला पत्र भी राज्यपाल को सौंपा। ऐसे में उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है.  उनके साथ पार्टी के सीनियर लीडर विजेंद्र यादव भी मौजूद रहे. इससे पहले नीतीश कुमार ने पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग की. जानकारी के अनुसार इस्तीफा देने से पहले पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

आगे जो होगा वो देखिएगा

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं काम कर रहा था लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था. इससे लोगों को दुख हो रहा था. उन्होंने कहा कि आज हमनें इस्तीफा सौंप दिया है. हमनें अपने लोगों की बात को सुना और आज इस्तीफा दे दिया. जिस तरह से वहां के लोग दावा कर रहे थे. आगे जो होगा वो देखिएगा.

यह भी पढ़ेंः मोदी के ‘हनुमान’ ने बढ़ाई चिंता, नीतीश की NDA में वापसी भाजपा के लिए चुनौती और अवसर दोनों

जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के साथ 2 डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं. ये दोनों भाजपा से होंगे. इसके अलावा दोनों ही पार्टियों से 14-14 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. मांझी ने भी 2 मंत्री पद मांगे हैं. शपथ समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं. जेपी नड्डा के तीन बजे पटना पहुंचने की खबर है उन्होंने अपना कोलकाता दौरा भी रद्द कर दिया है. इधर पटना के भाजपा ऑफिस में चल रही विधायक दल की बैठक भी खत्म हो गई है. इस बीच पूर्णिया में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी चल रही है. जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार का यह कदम विपक्षी गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार हैं सूत्रों की मानें तो सुशील मोदी और रेणु देवी डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के इस कदम से विपक्षी नेताओं को बड़ा झठका लगा है. नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की अगुवाई की थी. इस दौरान उन्होंने पूरे देश में दौरे कर भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को साथ आने केा आह्वान किया था. इस बीच आरजेडी के विधायकों ने तेजस्वी यादव से अपील की है कि उन्हें सरकार बनाने का दावा पेश करना चाहिए. क्योंकि विधानमंडल में आरजेडी सबसे बड़ा दल है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के कालकाजी मंदिर में रात्रि जागरण के दौरान मंच गिरा, 17 घायल, महिला की मौत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…

1 minute ago

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

50 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

52 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

1 hour ago