देश

Manipur Video: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के सांसदों को बताया ‘बेशर्म’ और ‘नामर्द’, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- सदन छोड़कर भागने में है नामर्दगी

Manipur Video: मानसून सत्र के तीसरे दिन भी संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा हुआ. विपक्ष संसद में मणिपुर पर चर्चा और प्रधानमंत्री के जवाब की मांग पर अड़ा है, वहीं मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा कर रहे विपक्षी दलों के सांसदों को बीजेपी एमपी मनोज तिवारी ने ‘बेशर्म’ और ‘नामर्द’ कह दिया.

एक मीडियाकर्मी से बात करते हुए मनोज तिवारी ने मणिपुर हिंसा मामले पर विवादित बयानबाजी की. मनोज तिवारी ने कहा, “इन बेशर्मों को कौन समझाए, हम तो चर्चा चाहते हैं कि हम चल रहे हैं अंदर चर्चा करने के लिए. ये आएं… इन नामर्दों को मैं चुनौती देता हूं कि आप आओ.”

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि मणिपुर पर चर्चा हो लेकिन इसके साथ ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड की भी चर्चा हो. राजस्थान में इनके मंत्री कहते हैं कि ये मर्दों का प्रदेश है… बलात्कार कर सकते हैं और ये मणिपुर की बात करते हैं. राजस्थान की दलित बेटी पर अत्याचार होता है तो सब चुप हो जाते हैं.”

कांग्रेस ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद की विवादित बयानबाजी पर विपक्षी दलों की तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मनोज तिवारी पर निशाना साधा गया. इस ट्वीट में कहा गया, “ये BJP सांसद मनोज तिवारी हैं. PM नरेंद्र मोदी के बेहद चहेते. इनकी भाषा सुनिए… ये विपक्ष के सांसदों को नामर्द कह रहे हैं क्योंकि वो प्रधानमंत्री से मणिपुर पर बोलने के लिए कह रहे हैं. एक सांसद का सदन के परिसर में इतनी गिरी हुई भाषा का इस्तेमाल करना शर्मनाक है.”

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी मनोज तिवारी पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट किया, “सदन में प्रधानमंत्री के बयान की मांग नैतिकता है – सदन है, कोई अखाड़ा नहीं, जहां आप मर्दानगी के क़सीदे पढ़ रहे हैं. थूंकती हूं आपकी पितृसत्ता सोच पर…वैसे कहा ही है तो नामर्दगी सदन छोड़कर भागने में है. PM हिम्मत करें, सदन में मणिपुर पर बोलें.”

ये भी पढ़ें: “मणिपुर मामले की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही, लेकिन देश में नहीं”, मॉनसून सत्र से संजय सिंह के निलंबन के बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर बोला हमला

मणिपुर मामले पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

मणिपुर पर पीएम नरेंद्र मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन पार्टियों ने सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद के दोनों सदनों में वक्तव्य देना चाहिए. उन्हें लोकसभा और राज्यसभा में प्रासंगिक स्थगन नियमों के तहत चर्चा का पालन करना चाहिए. हमारे प्रदर्शन की यही मांग है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago